June 18, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

थाना अभनपुर क्षेत्रांतर्गत लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

थाना अभनपुर क्षेत्रांतर्गत लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

बैंक मित्रों एवं च्वाईस सेंटर कर्मचारियों को बनाते थे अपना निशाना।

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। थाना अभनपुर के ग्राम सारखी एवं ग्राम हसदा दिये थे लूट की घटनाओं को अंजाम। प्रार्थी के चेहरे में मीर्ची पाउडर फेंककर तथा चाकू दिखाकर किये थे लूट। प्रकरणों में मुख्य आरोपी पिंटू नेताम उर्फ देशमुख पूर्व में मारपीट एवं अपहरण के प्रकरणों में रह चुका है जेल निरूद्ध।

आरोपियों के कब्जे से लूट की नगदी रकम तथा घटना में प्रयुक्त 02 नग दोपहिया वाहन, 04 नग मोबाईल फोन एवं 02 नग चाकू किया गया है जप्त। आरोपियों के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 180/26 धारा 309(4), 351(2), 126(2) बी.एनएस. तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट तथा अप.क्र 86/26 धारा 309(4), 115(2), 126(2), 296, 3(5) बी.एनएस. तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

आरोपियों द्वारा अन्य स्थानों में भी दिया गया है लूट की घटना को अंजाम जिसके संबंध में की जा रही है विस्तृत पूछताछ। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना अभनपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

(1) विवरण – प्रार्थी पोषण लाल साहू ने थाना अभनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बिरोदा में रहता है तथा ग्राम खोरपा स्थित बैंक ऑफ बडोदा में बैंक मित्र के पद पर कार्यरत है। प्रार्थी दिनांक 01.06.2026 को शाम करीबन 04.40 बजे बैंक से छुट्टी होने के बाद नगदी रकम 2,00,000 रूपये को पिट्टू बैग में रखकर अपने दोपहिया वाहन क्रमांक सीजी/04/एच एक्स/2063 में ग्राम खोरपा से अपने घर ग्राम बिरोदा जा रहा था। इसी दौरान ग्राम सारखी एवं बिरोदा के बीच पुलिया के पास पूर्व से 02 व्यक्ति बैठे हुए थे, जो प्रार्थी को आता देखकर अपने दोपहिया वाहन को प्रार्थी को रोकने हेतु प्रार्थी की दोपहिया वाहन के सामने अपने दोपहिया वाहन को टिका दिये तथा जेब से मिर्ची पाउडर को निकाल कर प्रार्थी के चेहरे में फेंकने का प्रयास किये और अपने पास रखे नुकिले वस्तु को निकालकर प्रार्थी को डराने धमकाते हुए प्रार्थी के पास रखे पिठ्ठु बैग तथा मोबाईल फोन को लूट कर फरार हो गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 180/26 धारा 309(4), 351(2), 126(2) बी.एनएस. तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

(2) विवरण – प्रार्थी उमेन्द्र कुमार देवांगन ने थाना अभनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दम्मानी कालोनी वार्ड नंबर 03 थाना गोबरा नवापारा में रहता है तथा अभनपुर में तुसीका च्वाईस सेंटर के नाम से एवं गिफ्ट स्टोर्स का संचालन करता है। प्रार्थी दिनांक 14.03.2026 को रात्रि करीब 08.40 बजे रोज की तरह च्वाईस सेंटर को बंद कर अपने घर दम्मानी कालोनी वार्ड नंबर 03 थाना गोबरा नवापारा जा रहा था, ग्राम हसदा मोड के आगे पहुंचा था कि पीछे से एक दोपहिया वाहन में दो व्यक्ति आये तथा प्रार्थी के दोपहिया वाहन को रोकते हुए अपने पास रखे चाकू को प्रार्थी के पेट में टिकाकर जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थी के पास रखे बैग जिसमें नगदी रकम 1,50,000/- रूपये रखा था को लूट कर फरार हो गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 86/26 धारा 309(4), 115(2), 126(2), 296, 3(5) बी.एनएस. तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

लूट की घटनाओं को पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा (भा.पु.से.) द्वारा गंभीरता से लेते हुए अपने अधीनस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना अभनपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटनाओं के संबंध में प्रार्थियों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेजों का सूक्ष्म विश्लेषण कर संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही प्रकरणों में मुखबिर सक्रिय किया गया। तकनीकी विश्लेषण एवं आरोपियों द्वारा घटना के दौरान उपयोग किये गये वाहनों के संबंध में भी अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे, कि लगातार प्रयासों एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई।

तत्पश्चात टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर प्रकरण में 04 आरोपियों को पकड़ा गया। घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर मुख्य आरोपी पिंटू उर्फ देशबंधु द्वारा बहुत कर्जा होने के कारण अपने अन्य 03 साथियों के साथ मिलकर उनके द्वारा लूट की उक्त घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

सभी चारों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की नगदी रकम तथा घटना में प्रयुक्त 02 नग दोपहिया वाहन, 04 नग मोबाईल फोन एवं 02 नग चाकू जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी –

 (01) परमानंद साहू पिता बिसहत राम साहू उम्र 26 साल साकिन सारखी आजाद चौक वार्ड नंबर 3 थाना अभनपुर जिला रायपुर।

(02) टेकराम उर्फ टीकू धीवर पिता प्रकाश धीवर उम्र 30 साल साकिन सारखी आजाद चौक दम्मा तालाब पास थाना अभनपुर जिला रायपुर।

(03) पिंटू उर्फ़ देशबंधु पिता स्वर्गीय डॉक्टर नेताम उम्र 30 साल पता सारखी थाना अभनपुर जिला रायपुर।

 (04) योगी राज सोनवानी पिता मिथलेश उम्र 18 साल पता सकरी थाना अभनपुर जिला रायपुर।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!