June 12, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत गोल्डन होम्स स्थित मकान में हुये चोरी के प्रकरण का खुलासा, कुल 03 आरोपी गिरफ्तार…

खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत गोल्डन होम्स स्थित मकान में हुये चोरी के प्रकरण का खुलासा, कुल 03 आरोपी गिरफ्तार…

थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत गोल्डन होम्स स्थित प्रार्थी के मकान को बनाये थे अपना निशाना।

प्रकरण का मुख्य आरोपी डी रवि राव उर्फ डी बच्चन पूर्व में भी चोरी, मारपीट एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं में जा चुका है जेल।

आरोपी डी इग्नेश राव भी आर्म्स एक्ट के प्रकरण में रह चुका है जेल निरूद्ध।

मुख्य आरोपी डी रवि राव उर्फ डी बच्चन द्वारा चोरी की कुछ सामानों को बिक्री करने/रखने हेतु दिया गया था डी इग्नेश तथा अशोक मानिकपुरी को।

आरोपियों के कब्जे से चोरी की सोने एवं चांदी के जेवरात, नगदी रकम, चोरी के पैसों से क्रय किया गया 01 नग मोबाईल फोन, 01 नग कूलर तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग मोटर सायकल किया गया है जप्त।

जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 6,28,000/- रूपये।

आरोपियों के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 176/26 धारा 331(4), 305, 317(2), 3(5) बी एन एस का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि प्रार्थी भरत छापड़िया ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गोल्डन होम्स, खम्हारडीह, रायपुर में अपने परिवार सहित निवास करता है। दिनांक 03-04.06.2026 की दरम्यानी रात्रि में प्रार्थी अपने परिवार के साथ घर में सोया हुआ था। इसी दौरान कोई अज्ञात चोर उसके घर में प्रवेश आलमारी एवं लॉकर को चाबी से खोलकर उसमें रखे सोने के जेवरात, चांदी के सिक्के एवं नगदी राशि को चोरी कर ले गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 176/26 धारा 331(4), 305 बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना को पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (उत्तर क्षेत्र) श्री मयंक गुर्जर द्वारा गंभीरता से लेते हुए अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीव्ही फुटेजों का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया।

उपलब्ध डेटा एवं तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से अज्ञात आरोपी की पहचान जल विहार कालोनी तेलीबांधा निवासी डी रवि राव उर्फ डी बच्चन जो पूर्व में भी चोरी के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है, के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा डी रवि राव उर्फ डी बच्चन की पतासाजी कर पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताने के साथ ही चोरी की कुछ सामान को अपने चचेरे भाई डी इग्नेश तथा अपने परिचित अशोक मानिकपुरी को बिक्री करने/रखने हेतु देना बताया गया। जिस पर डी इग्नेश एवं अशोक मानिकपुरी की पतासाजी कर दोनों को पकड़ा गया।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की सोने एवं चांदी के जेवरात, नगदी रकम, चोरी के पैसों से क्रय किया गया 01 नग मोबाईल फोन, 01 नग कूलर तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग मोटर सायकल जुमला कीमती लगभग 6,28,000/- रूपये जप्त प्रकरण में धारा 317(2), 3(5) बीएनएस जोड़ी जाकर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी…

01. डी रवि राव उर्फ डी बच्चन पिता स्व. डी किस्टम्मा राव उम्र 29 साल निवासी सुलभ के पीछे जल विहार कालोनी तेलीबांधा थाना तेलीबांधा रायपुर।

02. डी इग्नेश राव पिता डी निरंजन राव उम्र 19 साल निवासी सुलभ के पीछे जल विहार कालोनी तेलीबांधा थाना तेलीबांधा रायपुर।

03. अशोक मानिकपुरी पिता स्व. देवीदास मानिकपुरी उम्र 53 साल निवासी श्याम नगर गुरूनानक हॉल के पास तेलीबांधा थाना तेलीबांधा रायपुर।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!