March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ आरोपी शेख रहमान कुरैशी गिरफ्तार…

प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ आरोपी शेख रहमान कुरैशी गिरफ्तार…

थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत कांशीराम नगर स्थित ओव्हर ब्रीज के नीचे प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ आरोपी को पकड़ा गया रंगे हाथ।

आरोपी के कब्जे से कुल 600 नग स्पासमों प्रतिबंधित नशीली टेबलेट किया गया है जप्त।

आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 316/2024 धारा 21(ख) नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में दिनांक 04.05.2024 को थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत कांशीराम नगर स्थित ओव्हर ब्रीज के नीचे एक व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन अनुराग झा (अ.पु.अ.) द्वारा थाना प्रभारी तेलीबांधा निरीक्षक विनय सिंह बघेल को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी तेलीबांधा के नेतृत्व में थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम शेख रहमान कुरैशी निवासी कांशीराम नगर तेलीबांधा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पासमों रखा होना पाया गया। उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने/बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 600 नग स्पासमों प्रतिबंधित नशीली टेबलेट कीमती लगभग 10,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 316/2024 धारा 21(ख) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – शेख रहमान कुरैशी पिता शेख रमजान कुरैशी उम्र 42 साल निवासी कांशीराम नगर जैतखाम के पास थाना तेलीबांधा रायपुर।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews