June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

अवैध गांजा के साथ 01 महिला आरोपी भारती बगवानी गिरफ्तार…

अवैध गांजा के साथ 01 महिला आरोपी भारती बगवानी गिरफ्तार…

जप्त सामाग्री –

(1) मादक पदार्थ गांजा वजन 03 किलो 737 ग्राम कीमती लगभग 1,70,000/रू

(2) 33 नग गोगो कोन कीमती 500/रू

(3) छोटा ईलेक्ट्रानिक तराजू बैटरी चलित कीमती 3,000/रू

कुल जुमला कीमती 1,73,700/रूपये

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि तिल्दा नेवरा पुलिस को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि भारती बगवानी नामक महिला तिल्दा स्थित पटवारी आफिस के पास अपने चाय नास्ता ठेला के अंदर एक रंग बिरंगी फूल बना सफेद रंग के थैला में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के लिये रखी है जिसे पकड़ा जा सकता है कि सूचना पर मादक पदार्थ गांजा की अफरा तफरी एवं आरेापिया के मौके से फरार होने की युक्तियुक्त अंदेशा पर तत्काल थाना तिल्दा नेवरा पुलिस के द्वारा विधिवत् कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुये रेड कार्यवाही कर आरोपिया को घेराबंदी कर ठेले की तलाशी लेने पर आरोपिया के पास एक थैले में मादक पदार्थ गांजा वजन 03 किलो 737 ग्राम, 33 नग गोगो कोन व 01 ईलेक्ट्रानिक तराजू बैटरी चलित जुमला कीमती 1,73,700/रू को जप्त किया गया उपरोक्त घटना सदर का अपराध पाये जाने पर आरोपीया के विरूद्ध तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 235/2026 धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट कायम किया गया। आरेापिया भारती बगवानी को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल रायपुर में दाखिल किया गया।

नाम पता आरोपिया –

भारती बगवानी पति नरेश बगवानी उम्र 37 साल पता वार्ड क्रमांक 16 सिंधी केम्प तिल्दा वेलकम सुपर मार्केट के पास थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छ0ग0

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!