advertisement…
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। थाना पुरानी बस्ती के 2018 के एक पुराने प्रकरण में राहुल सोनी, रविन्द्र देवांगन और द्रिवेश देवांगन की न्यायालय में पेशी निर्धारित थी। पेशी के दौरान आरोपी ने अपने मौसेरे भाई राहुल को बोला कि अच्छे से गवाही देना और गाली गलौच कर एक थप्पड़ राहुल को मारा जिससे राहुल सोनी को दिवाल के कोर में टकराने से चोट आई है। आरोपी के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा त्वरित कार्रवाई करते हुए धृवेश देवांगन को हिरासत में ले लिया गया। घायल राहुल सोनी को आवश्यक चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई है।
यह स्पष्ट किया जाता है कि दोनों पक्ष न्यायालय में अपनी-अपनी पेशी हेतु स्वयं उपस्थित हुए थे। उन्हें पुलिस द्वारा पेशी के लिए नहीं लाया गया था।
साथ ही, सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से प्रसारित की जा रही चाकू से हमला किए जाने की सूचना तथ्यहीन एवं भ्रामक है। प्रारंभिक जांच में चाकू से हमला किए जाने की बात सही नहीं पाई गई है।
प्रकरण में विधिसम्मत कार्यवाही की जा रही है तथा पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।




