आरोपी से किया गया चाकू जप्त
advertisement…
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि दिनांक 27.05.2026 की रात्रि में ग्राम बोईरझिटी में रात्रिकालिन क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही थी जहां पर आरोपी छबी कुमार विश्वकर्मा ग्राम अल्दा निवासी अपने हाथ में चाकू रखकर लोगो को डरा धमका रहा था कि सूचना पर डायल 112 पुलिस व थाना तिल्दा नेवरा पुलिस तत्काल मौका पहुॅचकर आरोपी को घेराबंदी करके उक्त आरोपी को विधिसम्मत हिरासत में लेकर चाकू बरामद कर आरोपी कोे धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा लगातार निगरानी, गुण्डा बदमाश, अड्डेबाज चेकिंग के साथ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

नाम आरोपी –
छबी कुमार विश्वकर्मा पिता बसंत विश्वकर्मा उम्र 21 साल पता ग्राम अल्दा थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छ0ग0



