July 21, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

भाठागांव में दो पक्ष आपस में भिड़े, चले चाकू, बेल्ट और डंडे, दोनों पक्षों के 07 लोग हुए गिरफ्तार…

भाठागांव में दो पक्ष आपस में भिड़े, चले चाकू, बेल्ट और डंडे, दोनों पक्षों के 07 लोग हुए गिरफ्तार…

तात्कालिक विवाद बना घटना का कारण

थाना पुरानी बस्ती की त्वरित करवाई चंद घंटे में आरोपीगण गिरफ्तार

आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू, डंडा, बेल्ट, मोटर साइकिल जप्त

दोनों पक्षों के 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी)वेस्ट जोन संदीप पटेल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त वेस्ट जोन राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर के मार्गदर्शन में थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के आरोपियों को चंद घंटों में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

विवरण यह है कि दिनांक 17.05.2026 को प्रातः डायल-112 को सूचना प्राप्त हुई कि भाठागांव क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद हो रहा है। सूचना पर तत्काल डायल-112 एवं थाना पुरानी बस्ती पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर मिले घायलों को तत्काल उपचार हेतु निजी अस्पताल भेजा गया। घटना में एक-एक घायल को चाकू से भी चोट आई है।

पूछताछ में ज्ञात हुआ कि दोनों पक्ष चाय दुकान के पास रुके हुए थे, जहां सामान्य बातचीत के दौरान तात्कालिक विवाद हुआ और देखते ही देखते लड़ाई-झगड़े का रूप ले लिया।

मामले में थाना पुरानी बस्ती में दोनों पक्षों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पार्टी क्रमांक – 01

अपराध क्रमांक – 216/2026

धारा – 109(1), 296, 115(2), 351(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता

गिरफ्तार आरोपीगण…

1. सैयद अनीस अली, पिता हनीश अली, उम्र 30 वर्ष, निवासी शक्ति माता मंदिर के पीछे, सुभाष नगर, थाना पुरानी बस्ती, जिला रायपुर।

2. सोहेल खान, पिता सिराजुद्दीन खान, उम्र 22 वर्ष, निवासी दीप्ति किराना स्टोर्स के पास, सुभाष नगर कुकरीपारा, थाना पुरानी बस्ती, जिला रायपुर।

3. शेख फैजल, पिता शेख बाबू, उम्र 30 वर्ष, निवासी गौतम नगर, थाना आजाद चौक, जिला रायपुर।

जप्त मसरूका – चाकू, मोटर साइकिल

र्पाटी क्रमांक – 02

अपराध क्रमांक – 217/2026

धारा – 109(1), 296, 115(2), 351(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता

गिरफ्तार आरोपीगण…

1. शिवम शर्मा, पिता प्रमोद शर्मा, उम्र 24 वर्ष, निवासी करण नगर, संतोष पान पैलेस के पास, न्यू चांगोरभाठा, थाना डीडी नगर, जिला रायपुर।

2. करण सिंह ठाकुर, पिता विकास सिंह ठाकुर, उम्र 22 वर्ष, निवासी संतोषी चौक, कुशालपुर, थाना पुरानी बस्ती, जिला रायपुर।

3. परमेश्वर वैष्णव, पिता बलराम दास वैष्णव, उम्र 20 वर्ष, निवासी अंकालू दुकान के पीछे, भाठागांव, थाना पुरानी बस्ती, जिला रायपुर।

4. पुरुषोत्तम उर्फ पतालु ध्रुव, पिता दिलीप ध्रुव, उम्र 42 वर्ष, निवासी गणेश चौक के पास, भाठागांव, थाना पुरानी बस्ती, जिला रायपुर।

जप्त मशरूका चाकू, बेल्ट एवं डंडा

कार्यवाही में थाना पुरानी बस्ती पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!