● आरोपी रवि मण्डावी के कब्जे से लुटे गये मोबाइल व ATM कार्ड किया गया जप्त
● आरोपी सुरेन्द्र मण्डावी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं चाकू किया गया जप्त
● थाना खरोरा जिला-रायपुर (ग्रामीण)
●अप.क्र.-235/26 धारा- 309(4), 309(6), 3(5) BNS

आरोपी का नाम व पूर्ण पता:-
01.सुरेन्द्र उर्फ छोटू मंडावी पिता सुभारन सिंग मंडावी उम्र 27 साल साकिन निलजा डेरापारा थाना खरोरा जिला रायपुर (छ.ग.)
02.रवि मंडावी पिता डंडीराम मंडावी उम्र 28 साल साकिन निलजा डेरापारा थाना खरोरा जिला रायपुर (छ.ग.)
श्रीमान पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) के दिशा निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) के मार्गदर्शन में तथा SDOP (विधानसभा) रायपुर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में गिरफ्तार किया गया है।
advertisement…
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि इस प्रकार से है कि दिनांक 15/05/26 को प्रार्थी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 14/05/26 की रात्रि करीबन 21:30 बजे यह अपने साथी शुभम ध्रुवंशी के साथ अपने मोटर सायकल से सारागांव से पेट्रोल लेकर पवनी जा रहे थे ग्राम सारागांव निलजा मोड बॉस टाल के पास दो व्यक्ति इनके वीवो मोबाईल वाय 18 आई जिसमे जीओ एवं सिम एयरटेल का सिम लगा हुआ कीमती करीबन 8000 रू. तथा मोबाईल पीछे कवर में रखे एसबीआई बैंक का एटीएम कार्ड एवं नगदी रकम 1200/-₹ तथा मेरे साथी शुभम ध्रुवंशी के जेब में रखे एक नग वीवो वाय 31 प्रो कम्पनी का मोबाईल जिसमें जीवो का सिम लगा हुआ कीमती करीबन 12000/-₹ को लूट कर अपनी मोटर सायकल से भाग गये कि रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना आरोपी सुरेन्द्र उर्फ छोटू मंडावी एवं रवि मंडावी के द्वारा उक्त घटना घटित करना पाये जाने से आरोपी सुरेन्द्र उर्फ छोटू मंडावी से एक काला रंग का टीवीएस RADEON कम्पनी का मोटर सायकल क्रमांक CG 04 MK 9221, तथा एक काला रंग का अवैध किस्म का चाकू तथा आरोपी रवि मंडावी से एक वीवो वाय 18 आई कम्पनी का मोबाईल जिसमे जीओ का सिम एवं एयरटेल का सिम लगा हुआ कीमती करीबन 8000/- रू. तथा मोबाईल पीछे कवर में रखे एसबीआई बैंक का एटीएम कार्ड को जप्त किया गया आरोपियो के खिलाफ अपराध सबुत पाये जाने से गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को देकर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।




