June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

नागपुर से ऑनलाईन बैटिंग संचालन करने वाला मास्टरमाईंड अंकित अग्रवाल गिरफ्तार…

नागपुर से ऑनलाईन बैटिंग संचालन करने वाला मास्टरमाईंड अंकित अग्रवाल गिरफ्तार…

प्रकरण में पूर्व में 03 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार

 पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साईबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता के संयुक्त मॉनिटरिंग में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की कार्यवाही।

 Gold777 एवं अन्य सट्टा एप्प संचालित करने वाले मास्टर माइंड अंकित अग्रवाल गिरफ्तार।

आरोपी है मूलतः महाराष्ट्र नागपुर का निवासी।

 अब तक प्रकरण में कुल 04 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार।

 सट्टा संचालन हेतु प्रयुक्त 02 नग मोबाईल फोन भी किया गया है जप्त।

 आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 202/26 धारा 4(क) जुआ अधिनियम, छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं 112(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया है पंजीबद्ध।

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा सटोरियों पर पैनी नजर रखकर लगातार की जा रहीं है कार्यवाही।

 वर्ष 2026 में कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के पश्चात् अब तक एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम ऑनलाईन सट्टा के प्रकरणों में कार्यवाही करते हुये 15 प्रकरण में 75 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 66,56,888, मोबाईल फोन – 219 नग, लैपटॉप – 20 नग, चारपहिया वाहन – 10 नग, दोपहिया वाहन – 04 नग सहित अन्य मशरूका कीमती लगभग 03 करोड़ 53 लाख 64 हजार 800 रूपये किया गया है जप्त।

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। थाना तेलीबांधा के अपराध क्रमांक 202/26 धारा 4क जुआ एक्ट तथा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं 112(2) बी.एन.एस. के प्रकरण में दिनांक 05.05.2026 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुख्य आरोपी नमन जग्गी पिता नवीन जग्गी उम्र 36 साल निवासी जग्गी काम्पलेक्स पुलिस लाईन थाना कोतवाली रायपुर एवं आयुष जैन पिता सुनील जैन उम्र 30 साल निवासी प्रियदर्शनी नगर संत ज्ञानेश्वर स्कुल के सामने थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर सहित कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से 05 नग मोबाईल फोन, नगदी रकम 6,000/- रूपये, 02 नग चारपहिया वाहन क्रमांक सी जी 04 क्यू एक्स 3300 एवं सी जी 04 एन यू 0313 जुमला कीमती लगभग 55,00,000/- रूपये जप्त किया गया था।

गिफ्तार आरोपी आयूष जैन से GOLD777 एवं अन्य आई.डी. तथा ऑनलाईन बेटिंग वेबसाईट के माध्यम से सट्टा संचालन के संबध्ंा में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा नागपुर निवासी अंगित अग्रवाल से ऑनलाईन सट्टा संचालन करने हेतु मास्टर आई.डी. प्राप्त करना बताया गया।

जीस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम के सदस्यों को नागपुर महाराष्ट्र रवाना किया गया, टीम के सदस्यों द्वारा नागपुर पहुंच कर अंकित अग्रवाल की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। ऑनलाईन सट्टा संचालन के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा आयूष जैन के साथ मिलकर ऑनलाईन सट्टा संचालन करना स्वीकार किया गया।

जिस पर आरोपी अंकित अग्रवाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी – अंकित अग्रवाल पिता राकेश अग्रवाल उम्र 38 साल निवासी वात्सल्य भूमि फ्लैट नं. 703, वृन्दावन अपार्टमेंट वाठोड़ा नागपुर महाराष्ट्र।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!