June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Crime State

खनिजों का अवैध परिवहन करने पर 2 हाईवा जप्त…

खनिजों का अवैध परिवहन करने पर 2 हाईवा जप्त…

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग द्वारा गस्त कर जिले के डुमरडीह, चवेली, सुकुलदैहान में खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई करते हुए 2 हाइवा जप्त कर थाना ठेलकाडीह को सुपुर्द किया गया। खनिज अधिकारी ने बताया कि ग्राम डुमरडीह में कन्हैया अग्रवाल के स्वामित्व के हाइवा 10 चक्का सीजी 09 जेजे 7555 से वाहन चालक बाबूलाल द्वारा गिट्टी एवं संतोष साहू के स्वामित्व के हाइवा 10 चक्का सीजी 09 एमडी 4151 से वाहन चालक यशवंत कुमार निषाद द्वारा मुरूम का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई की गई। प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के रोकथाम के लिए लगातार गस्त व निगरानी की जा रही है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!