June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

ऑपरेशन “कालचक्र-0.2” के अंतर्गत नार्थ जोन पुलिस की व्यापक कार्यवाही…

ऑपरेशन “कालचक्र-0.2” के अंतर्गत नार्थ जोन पुलिस की व्यापक कार्यवाही…

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर द्वारा अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन कालचक्र-0.2” के अंतर्गत नॉर्थ जोन के थाना गुढ़ियारी, पंडरी, खमतराई, उरला एवं खम्हारडीह में सघन कार्यवाही की गई। इस दौरान वारंट तामिली, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, निगरानी एवं गुंडा बदमाशों की चेकिंग तथा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

▪️अभियान के तहत उक्त थाना क्षेत्रों में कुल 196 वारंट तामील किए गए, जिनमें स्थायी वारंट 45 गिरफ्तारी वारंट 59 एवं जमानती वारंट 92 शामिल हैं।

▪️साथ ही विभिन्न प्रकरणों में फ़रार कुल 05 आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया

▪️लंबित मामलों में चालान पेश करने की कुल-18 प्रकरणों में कार्यवाही भी की गई।

▪️आर्म्स एक्ट के तहत -03 कार्यवाही की गई।

▪️अबकारी के तहत – 1 प्रकरण में कार्यवाही की गई।

▪️कॉम्बिंग गस्त में चेकिंग के दौरान कॉपर वायर मिलने पर चोरी का प्रकरण दर्ज कर 03 आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ कर उनके विरुद्ध चोरी का प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई।

थाना गुढ़ियारी द्वारा 38 वारंट तामील किए गए, वहीं 03 फरार आरोपियों की तलाश जारी है तथा 05 आरोपियों को चालान पेश करने हेतु गिरफ्तार किया गया। निगरानी एवं गुंडा बदमाशों की सघन चेकिंग करते हुए कई संदिग्ध व्यक्तियों को थाना लाकर पूछताछ की गई।

थाना पंडरी द्वारा 11 वारंट तामील कर 04 आरोपियों को चालान हेतु प्रस्तुत किया गया तथा निगरानी बदमाशों एवं गुंडा तत्वों की जांच की गई।

थाना खम्हारडीह द्वारा 16 स्थायी/गिरफ्तारी एवं 20 जमानती वारंटों की तामिली के साथ 24 गुंडा-बदमाशों की चेकिंग की गई तथा 21 व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

थाना उरला क्षेत्र में 49 वारंट तामील किए गए तथा 02 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उरला-बेंदरी रोड पर एक मारुति स्विफ्ट वाहन (क्रमांक सी जी 04 क्यू डब्ल्यू 2173) की तलाशी में लगभग 60-70 किलोग्राम कॉपर कॉइल बरामद कर 03 आरोपियों 01. राजकुमार कुशवाहा पिता उमाशंकर कुशवाहा, उम्र 36 वर्ष, निवासी सनडोंगरी, थाना कबीर नगर, जिला रायपुर। 02.हरिओम शाह पिता रजिन्द्र शाह, उम्र 23 वर्ष, निवासी मजदूर नगर सरोरा, थाना उरला, जिला रायपुर। 03. करण साहू पिता राम सिंह, उम्र 46 वर्ष, निवासी हीरापुर, थाना कबीर नगर, जिला रायपुर को पकड़कर कर उनके विरूद्ध अपराधा पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की जा रहीं है। इसके साथ ही अवैध रूप से चाकू के साथ आरोपी रामेश्वर यादव पिता किशन यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी सरोरा बाजार चौक के पास, थाना उरला रायपुर को गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की जा रहीं है।

थाना खमतराई द्वारा सर्वाधिक 62 वारंट तामील किए गए, जिनमें 16 स्थायी, 20 गिरफ्तारी एवं 26 जमानती वारंट शामिल हैं। विभिन्न प्रकरणों में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही आबकारी एक्ट के तहत 01 एवं आर्म्स एक्ट के तहत 02 प्रकरणों में कार्यवाही की गई। 09 आरोपियों को चालान पेश करने हेतु गिरफ्तार किया गया तथा निगरानी एवं गुंडा बदमाशों के विरुद्ध सघन चेकिंग कर 04 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

पूरे अभियान के दौरान कुल मिलाकर बड़ी संख्या में निगरानी बदमाशों एवं गुंडा तत्वों की चेकिंग की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभावी कदम उठाए गए।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!