June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

लाखों रूपये चोरी के आरोप में नौकरानी प्रिया ढीढी गिरफ्तार…

लाखों रूपये चोरी के आरोप में नौकरानी प्रिया ढीढी गिरफ्तार…

थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत देवपुरी डॉल्फिन ज्वेल स्थित प्रार्थी के मकान में काम करने के दौरान दी थी चोरी की घटना को अंजाम।

लॉकर में रखें नगदी रकम 2,50,000 रूपये को लॉकर सहित चोरी कर हो गयी थी फरार।

महिला आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की संपूर्ण मशरूका नगदी रकम 2,50,000 रूपये एवं लॉकर किया गया है जप्त।

महिला आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 160/26 धारा 306 बीएनएस का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

advertisement

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि प्रार्थी देवाशीष गुरू ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत देवपुरी स्थित डॉल्फिन ज्वेल में सपरिवार निवास करता है। प्रार्थी अपने घर एवं बच्ची की देख-रेख हेतु माह फरवरी 2026 से प्रिया ढीढी निवासी ग्राम भोरिंग जिला महासमुंद को मासिक वेतन में रखा है। दिनांक 21.04.2026 को शाम को प्रार्थी दोस्त की शादी में बेमेतरा तथा उसकी पत्नि एवं बच्ची शंकर नगर गये थे, उस समय घर में प्रिया ढीढी अकेले थी। रात्रि करीबन 08ः00 बजे प्रार्थी की पत्नि से उसे फोन कर बताया कि घर में काम करने वाली नौकरानी प्रिया ढीढी घर में नहीं है और बेडरूम का आलमारी खुला है, जिसमें रखा लॉकर भी गायब है, लॉकर के अंदर नगदी रकम 2,50,000 रूपये रखा था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर महिला आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 160/26 धारा 306 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना को पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं सायबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) श्री संदीप पटेल द्वारा गंभीरता से लेते हुये अधिनस्थ अधिकारियों तथा प्रभारियों को आरोपी की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं साइबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रार्थी एवं उसकी पत्नि से घटना व महिला के संबंध में विस्तृत पूछताछ किया गया।

टीम के सदस्यों द्वारा घटनास्थल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया। फुटेज के विश्लेषण के दौरान महिला आरोपी प्रिया ढीढी को लॉकर उठाकर ले जाते देखा गया। टीम के सदस्यों द्वारा महिला आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया, प्रकरण में मुखबीर लगाने के साथ ही तकनीकी विश्लेषण किये गये। महिला आरोपी के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार दबिश देकर उसकी पतासाजी की जा रहीं थी।

इसी दौरान गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को प्रिया ढीढी की उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा महिला आरोपी प्रिया ढ़ीढ़ी को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान उसने चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया तथा बताया कि उसने लॉकर खोलने का प्रयास किया, लेकिन वह लॉकर खोल नहीं पाई।

महिला आरोपी प्रिया ढ़ीढ़ी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर कब्जे से नगदी रकम 2,50,000 रूपये एवं लॉकर जप्त कर उसके विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार महिला आरोपी – प्रिया ढ़ीढ़ी पिता बिसेलाल ढ़ीढ़ी उम्र 19 साल निवासी ग्राम भोरिंग थाना तुमगांव जिला महासमुंद।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!