June 6, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

गांजा के साथ शिव कुमार ढीमर एवं सुभाष घोष गिरफ्तार…

गांजा के साथ शिव कुमार ढीमर एवं सुभाष घोष गिरफ्तार…

आरोपियों को थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत स्थित अरोरा धर्मकांटा भनपुरी के पास घेराबंदी कर वाहन सहित किया गया गिरफ्‌तार।

आरोपियों के कब्जे से कुल 04 किलो 496 ग्राम गांजा तथा टीव्हीएच जुपिटर को किया गया जप्त।

आरोपियों द्वारा उक्त मादक पदार्थ गांजा को उड़िसा से लाना बताया गया।

जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 3,20,000 /- रूपये।

आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई रायपुर में अपराध क्रमांक 175/2026 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार नशे की रोकथाम एवं मादक पदार्थो तस्करी रोकने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) श्री आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में नार्थ जोन क्षेत्रान्तर्गत थाना प्रभारियों द्वारा अन्य राज्यों से आने वाले मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से मादक पदार्थों की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में दिनांक 22.03.26 को थाना खमतराई को सूचना प्राप्त हुई कि विजय नगर भनपुरी से अरोरा धर्मकांटा भनपुरी की तरफ दो व्यक्ति मोपेड टीव्हीएस जूपिटर क्रमांक CG04 PV 1604 में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु परिवहन कर रहा है रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आरोपियो की पतासाजी कर मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़ने निर्देश प्राप्त होने पर थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये मोपेड टीव्हीएस जूपिटर कमांक CG04 PV 1604 को चिन्हांकित कर अरोरा धर्मकांटा भनपुरी के पास पकड़ा गया, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे, जिन्हें रोककर पूछताछ करने पर अपना नाम 01. शिव कुमार ढीमर पिता पुनीत राम ढीमर उम्र 27 साल साकिन सुभाष नगर बीएसयूपी कालोनी थाना तेलीबांधा जिला रायपुर, 02. शुभम घोष पिता स्व सुप्रिया घोष उम्र 29 वर्ष साकिन शिव चौंक राजा तालाब थाना सिविल लाईन जिला रायपुर का रहने वाला बताये। टीम के सदस्यों द्वारा मोपेड टीव्हीएस जूपिटर की तालाशी लेने पर ऑरेंज सफेद कलर के थैला में एक नीले रंग की प्लास्टिक झिल्ली के अंदर मादक पदार्थ गांजा 02 किलो 506 ग्राम रखा मिला तथा आरोपी के स्कूटी के डिग्गी को खोलकर चेक करने पर डिग्गी के अंदर एक नीले रंग के प्लास्टिक की झिल्ली के अंदर मादक पदार्थ गांजा 01 किलो 990 ग्राम, कुल 04 किलो 496 ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 2,50,00 रू. मिलने पर एवं प्रकरण में मादक पदार्थ गांजा परिहवन में उपयोग में लाये गये मोपेड टीव्हीएस जूपिटर कमांक CG04 PV 1604 किमती 70,000 रू. को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। उक्त गांजा के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा उक्त मादक पदार्थ उड़िसा से लाना बताये। आरोपियों के उक्त कृत्य अपराध सदर पाये जाने से थाना खमतराई में अपराध कमांक 175/26 धारा-20 (बी) एनडीपीएस पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपीगण…

01. शिव कुमार ढीमर पिता पुनीत राम ढीमर उम्र 27 साल साकिन सुभाष नगर बीएसयूपी कालोनी थाना तेलीबांधा जिला रायपुर।

02. शुभम घोष पिता स्व सुप्रिया घोष उम्र 29 वर्ष साकिन शिव चौंक राजा तालाब थाना सिविल लाईन जिला रायपुर।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!