March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

हवाबाजी की निकली हवा: सोशल मीडिया पर फायरिंग का टशन दिखाना पड़ा महंगा, रीलबाज चढ़े पुलिस के हत्थे…

हवाबाजी की निकली हवा: सोशल मीडिया पर फायरिंग का टशन दिखाना पड़ा महंगा, रीलबाज चढ़े पुलिस के हत्थे…

हरियर एक्सप्रेस, दुर्ग। पिस्टल नुमा हथियार से फायरिंग कर रील्स बनाकर सोशल मीडिया मेंअपलोड करने वाले एक आरोपी सहित दो सहयोगियों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस के द्वारा यह कार्रवाई की गई है।

दअरसल, आरोपियों ने यह वीडियो 2019 में बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। आरोपी दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवको को न सिर्फ गिरफ्तार किया है बल्कि उन्हें भविष्य में इस तरीके की घटना को न किए जाने का भी निर्देश दिया है। उनसे कान पकड़वाकर माफी भी मंगवाई गई है।

रील बनाने के चक्कर में आजकल युवा इस तरीके के नए-नए तरीके अपना रहे हैं और इसको देखकर दूसरे युवक भी प्रेरित होते हैं जिसके कारण दुर्ग पुलिस इस तरह की कार्रवाई लगातार कर रही है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews