March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

होटल की आड़ में चल रहे Sex Racket का भंडाफोड़, पुलिस की रेड से मची भगदड़, संचालक और दलाल समेत 3 गिरफ्तार…

होटल की आड़ में चल रहे Sex Racket का भंडाफोड़, पुलिस की रेड से मची भगदड़, संचालक और दलाल समेत 3 गिरफ्तार…

हरियर एक्सप्रेस, दुर्ग। जिले के छावनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार के एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश करते हुए होटल संचालक, दलाल सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पावर हाउस बस स्टैंड स्थित होटल छाया इन में की गई, जहां पुलिस की अचानक छापेमारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई DIG विजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी चित्रा वर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसमें छावनी सीएसपी प्रशांत सिंह पैकरा सहित थाना स्टाफ के अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल छाया इन में लंबे समय से देह व्यापार का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से होटल में दबिश दी। छापेमारी के दौरान होटल में संदिग्ध गतिविधियां पाई गईं, जहां से देह व्यापार में लिप्त युवतियों और दलालों को मौके पर ही पकड़ा गया।

जांच में सामने आया कि होटल संचालक की मिलीभगत से यह रैकेट संचालित किया जा रहा था। दलाल ग्राहकों को उपलब्ध कराने और युवतियों को होटल तक लाने-ले जाने की भूमिका निभा रहे थे। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है।

छावनी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट (अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और ऐसे अपराधों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews