March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

रकम को 100 गुना करने का झांसा देकर ठगी की घटना को अंजाम देने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार…

रकम को 100 गुना करने का झांसा देकर ठगी की घटना को अंजाम देने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार…

डीसीपी उत्तर जोन श्री मयंक गुर्जर के निर्देशन में गुढ़ियारी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों के पश्चिम बंगाल फरार होने से पूर्व किया गया गिरफ्तार।

ठगी की सम्पूर्ण नगदी रकम 03 लाख 50 हजार रूपये की गई जप्त।

थाना गुढ़ियारी क्षेत्रंातर्गत मंगल बाजार स्थित प्रार्थी के दुकान में दिये थे घटना को अंजाम।

आरोपी राहुल भारती एवं मयंक दास द्वारा किया गया था लाखो रूपये की ठगी।

 रकम को 100 गुना करने का दिये थे झांसा।

 आरोपी मयंक दास स्वयं को बताया था तांत्रिक।

 आरोपियान घटना को अंजाम देने के पश्चात् होने वाले थे पश्चिम बंगाल फरार।

 आरोपियों के कब्जे से ठगी की रकम 3,50,000/- रूपये किया गया है जप्त।

 घटना में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन एवं मोबाईल फोन भी किया गया है जप्त।

जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 4,20,000/- रूपये।

 आरोपियों के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अप.क्र 43/26 धारा 318(4), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि प्रार्थी रूस्तम कुर्रे ने थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह साहूपारा गुढ़ियारी रायपुर में रहता है। प्रार्थी कुछ समय पूर्व सुपेला भिलाई में राहुल भारती से मिला था जिसने प्रार्थी का उससे मोबाईल नम्बर प्राप्त किया था। राहुल भारती द्वारा रायपुर में काम चाहिये करके आये दिन प्रार्थी से सम्पर्क करता था। दिनांक 04.02.2026 से लगातार राहुल भारती लगातार प्रार्थी को कॉल कर रहा था तथा मिलने प्रार्थी के घर आना-जाना कर रहा था। राहुल भारती द्वारा प्रार्थी को बताया कि उसके संपर्क में एक तांत्रिक है जिसका नाम मयंक दास है जो तंत्रमंत्र से रूपयों को 100 गुना कर सकता है, जिस पर प्रार्थी क्षरा उसके बातों पर भरोसा कर लिया गौर और प्रार्थी ने राहुल भारती को उस तांत्रिक को स्वयं के लिये काम करने के लिये कहा जिसके बाद राहुल भारती दिनांक 06.02.2026 के शाम करीब 07.00 बजे प्रार्थी के कार्यालय मंगल बाजार गुढ़ियारी आया और अपने साथ तांत्रिक मयंक दास को लाया एवं पूजा पाठ हेतु सामान को तैयार करवाया। इसके बाद कार्यालय में ही पूजा करने के लिये वह तांत्रिक बैठा, पूजा करने के दौरान तांत्रिक द्वारा प्रार्थी से रूपये मांगा गया जिसपर प्रार्थी द्वारा उसे 03 लाख 50 हजार रूपये नगद दिया गया जिसके बाद तांत्रिक द्वारा प्रार्थी तथा राहुल भारती को बाहर में बैठने बोलकर तांत्रिक कार्यालय अंदर रात करीब 10.30 बजे तक पूजा पाठ किये और फिर शमशान का मिट्टी लाने जा रहे हैं कहकर एक थैला में मुझे रूपया है बोलकर दिया, जिसके बाद राहुल भारती और मयंक दास दोनो अपने दोपहिया वाहन से प्रार्थी के कार्यालय से चले गये। कुछ देर रूकने के बाद जब दोनो वापस नही आये तो प्रार्थी को शंका हुआ एवं तांत्रिक द्वारा दिये गये झोले को अंदर देखने पर उसमें नकली नोट का बंडल होना पाया गया। इस प्रकार राहुल भारती तथा तांत्रिक मयंक दास द्वारा प्रार्थी को रकम को 100 गुना करने का झांसा देकर उसके साथ लाखो रूपये की ठगी कर फरार हो गये थे। जिस पर आरोपी राहुल भारती एवं मयंक दास के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 43/26 धारा 318(4), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

ठगी की घटना को पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन श्री मयंक गुर्जर(भा.पु.से) द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री आकाश मरकाम, सहायक पुलिस आयुक्त सुश्री पूर्णिमा लामा तथा थाना प्रभारी गुढ़ियारी को आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी गुढ़ियारी के नेतृत्व में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा प्रकरण में आरोपी राहुल भारती एवं मयंक दास के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही कर प्रकरण मंे आरोपी मयंक दास एवं राहुल भारती को पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त ठगी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

जिस पर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ठगी की सम्पूर्ण नगदी रकम 3,50,000/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग मोबाईल फोन तथा दोपहिया वाहन जुमला कीती 4,20,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी –

01. राहुल भारती पिता हेमेश्वर दास निवासी रिसाली भिलाई।

 02. मयंक दास पिता हेमेश्वर दास निवासी रिसाली भिलाई।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews