March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

1.075 किलोग्राम अफीम के साथ आरोपी दिलबाग सिंह गिरफ्तार…

1.075 किलोग्राम अफीम के साथ आरोपी दिलबाग सिंह गिरफ्तार…

नव वर्ष में आयोजित होने वाली पार्टीयों में खपाने की फिराक में था अफीम को

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा नव वर्ष को दृष्टिगत रखते हुये सूखा नशा का व्यवसाय व उपयोग करने वालों की लगातार पतासाजी कर उन पर रखीं जा रहीं है पैनी नजर।

 थाना डी.डी. नगर क्षेत्रांतर्गत पार्थिवी प्रोविन्स के आगे रोड किनारे आरोपी को अफीम के साथ पकड़ा गया रंगे हाथ।

आरोपी के कब्जे से 1.075 किलोग्राम अफीम किया गया है जप्त।

प्रकरण से संबंधित 01 नग मोबाईल फोन भी किया गया है जप्त।

जप्त मशरूका की कुल कीमत है 5,50,000/- रूपये।

आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 613/25 धारा नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान *ऑपरेशन निश्चय* के तहत मादक पदार्थो की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।

इसी तारतम्य में दिनांक 25.12.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुआ कि थाना डी.डी. नगर क्षेत्रांतर्गत पार्थिवी प्रोविन्स के आगे रोड किनारे एक व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ रखा है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना डी.डी.नगर नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम दिलबाग सिंग निवासी पार्थिवी प्रोविन्स सरोना डी.डी.नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम रखा होना पाया गया। अफीम के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी दिलबाग सिंग द्वारा पुलिस टीम को लगातार गुमराह किया जा रहा था।

जिस पर आरोपी दिलबाग सिंग को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.075 किलोग्राम अफीम तथा 01 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती 5,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 613/25 धारा नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।

आरोपी दिलबाग सिंह नव वर्ष के दौरान आयोजित होने वाली पार्टीयों में अफीम को खपाने की फिराक में था।

गिरफ्तार आरोपी – दिलबाग सिंग पिता स्व. अजीत सिंग उम्र 55 साल निवासी मकान नंबर 83 पार्थिवी प्रोविन्स सरोना थाना डी.डी.नगर रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक रविन्द्र यादव थाना प्रभारी डी.डी. नगर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक सचिन सिंह, सउनि. मंगलेश्वर सिंह परिहार, प्र.आर. गुरूदयाल सिंह, मार्तण्ड सिंह, आर. हरजीत सिंह तथा थाना डी.डी. नगर से सउनि. राजेन्द्र गौतम एवं आर. हेमंत गिलहरे की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews