March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

थाना सिविल लाईन क्षेत्र में रिवाल्वर एवं जिंदा कारतूस के साथ 02 आरोपी अमानत अली और सिमोन पांडे गिरफ्तार…

थाना सिविल लाईन क्षेत्र में रिवाल्वर एवं जिंदा कारतूस के साथ 02 आरोपी अमानत अली और सिमोन पांडे गिरफ्तार…

थाना सिविल लाईन क्षेत्र में रिवाल्वर एवं जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया आरोपियों को रंगे हाथ।

 आरोपियों के कब्जे से 01 नग रिवाल्वर एवं 02 नग जिंदा कारतूस किया गया है जप्त।

 आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 501/25 धारा 25 आर्म्स एक्ट 3(5) बी.एन.एस. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

 एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

 विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा एवं उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को अवैध रूप से पिस्टल व कट्टा रखकर घुमने वालों तथा इसकी अवैध तरीके से खरीदी-बिक्री करने वालों के संबंध में जानकारी एकत्र कर तस्दीक किया जाकर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुुश लगाने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाने के साथ ही पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 11.10.205 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत शिव मंदिर के पास स्थित एक मकान में एक व्यक्ति अपने पास रिवाल्वर रखा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी सिविल लाईन को आरोपी को रिवाल्वर के साथ रंगे हाथ पकडने निर्देशित किया गया। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान स्थित मकान में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान मकान में एक व्यक्ति उपस्थित था जिसने पूछताछ में अपना नाम अमानत अली होना बताया टीम के सदस्यों द्वारा उसके कमरे की तलाशी लेने पर कमरे में रिवाल्वर रखा होना पाया गया। रिवाल्वर रखने के संबंध में अमानत अली से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था। पूछताछ में आरोपी अमानत अली द्वारा अपने साथी सिमोन पांडे के पास रिवाल्वर का कारतूस रखा होना बताया। जिस पर सिमोन अली को पकड़कर उसके कब्जे से 02 नग जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

आरोपी अमानत अली एवं सिमोन पांडे को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 नग रिवाल्वर तथा 02 नग जिन्दा कारतूस जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 501/25 धारा 25 आर्म्स एक्ट 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

आरोपी अमानत अली पूर्व में थाना न्यू राजेन्द्र नगर से चोरी के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है।

गिरफ्तार आरोपी-

01. अमानत अली पिता अफसर अली उम्र 20 साल निवासी शिव मंदिर के पास पंडरी थाना सिविल लाईन रायपुर।

02. सिमोन पांडे पिता सुनील पांडे उम्र 21 साल निवासी काली नगर ताज नगर थाना सिविल लाईन रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक दीपक पासवान थाना प्रभारी सिविल लाईन, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि. अतुलेश राय, प्र.आर. विक्रम वर्मा, पुष्पराज परिहार, आर. राजेन्द्र तिवारी, दिलीप जांगडे, बोधेन्द्र मिश्रा, केशव सिन्हा, मनोज सिंह, तथा थाना सिविल लाईन उपनिरीक्षक पीयूष बघेल एवं प्र.आर. सुधीर दुबे की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews