थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत उरकुरा एवं ब्रम्हदेईपारा में जुआ खेलते 07 जुआरियों को किया गया गिरफ्तार।
थाना खमतराई पुलिस की कार्यवाही।
जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम 28,300/-रूपये एवं ताशपत्ती किया गया है जप्त।
जुआरियों के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 1068/25 एवं 1069/25 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।
जुआरियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी की गई कार्यवाही।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को जुआ/सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।
इसी तारतम्य में दिनांक 23.09.25 को थाना खमतराई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत उरकुरा बिजली खंभा के नीचे कुछ व्यक्ति ताशपत्ती से रूपयों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी खमतराई के नेतृत्व में थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान जुआ खेलते 04 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 24,200/-रूपये एवं ताशपत्ती जप्त कर जुआरियों के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 1068/25 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
इसी प्रकार दिनांक 23.09.25 को ही थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत ब्रम्हदेईपारा में ताशपत्ती से रूपयों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते 03 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 4,100/-रूपये एवं ताशपत्ती जप्त कर जुआरियों के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 1069/25 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
सभी जुआरियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्यवाही किया।

गिरफ्तार आरोपी
(अपराध क्रमांक 1068/25)
01. बबलू राठौर पिता पुष्पेन्द्र प्रसाद राठौर उम्र 22 साल निवासी बीरगांव थाना उरला रायपुर।
02. बिरजू महतो पिता राजेन्द्र महतो उम्र 40 साल निवासी रामेश्वर नगर भनपुरी थाना खमतराई रायपुर।
03. पटेल कुमार पिता गोडा लोन उम्र 40 साल निवासी न्यू आनंद नगर भनपुरी थाना खमतराई रायपुर।
04. संजू निषाद पिता शरद निषाद उम्र 25 साल निवासी बेंदरी थाना उरला रायपुर।

गिरफ्तार आरोपी
(अपराध क्रमांक 1069/25)
01. राजेश साहू पिता संतराम साहू उम्र 30 साल निवासी ब्रम्हदेईपारा थाना खमतराई रायपुर।
02. टिकेन्द्र पटेल पिता ध्रुव कुमार पटेल उम्र 25 साल निवासी ब्रम्हदेईपारा थाना खमतराई रायपुर।
03. धर्मेन्द्र साहू पिता दशरथ साहू उम्र 22 साल निवासी ब्रम्हदेईपारा थाना खमतराई रायपुर।



