
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि प्रार्थी राशिद खान ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह मौदहापारा में रहता है तथा टैक्सी चलाने का कार्य करता है। प्रार्थी दिनांक 28.06.2025 को अपने दोस्त रज्जब, अहसान के साथ अपने चारपहिया वाहन से देवेन्द्र नगर गया था, रजबंधा मैदान मौदहापारा में अपने गाडी को खड़ी कर प्रार्थी का दोस्त रज्जब, अहसान के साथ पैदल अपने घर अफरोज बाग के पास मौदहापारा जा रहे थे, कि लगभग 10.30 बजे रात अमर किराना स्टोर्स के पास पहुंचे ही थे कि वहां पर पहले से ही मौजूद अभय रक्सेल एवं अंकुश रात्रे द्वारा प्रार्थी तथा उसके साथी को देखते ही अश्लील गाली गलौच करने लगे। जिस पर प्रार्थी तथा उसके साथी द्वारा उन्हें मना किया गया जिसके बाद उनके द्वारा प्रार्थी तथा उसके साथी के साथ हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए अपने पास रखे चाकू को निकालकर जान से मारने की नियत से प्रार्थी तथा उसके साथी पर वार कर गंभीर चोट पहुंचा कर फरार हो गये। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 123/25 धारा 109(1), 115(2), 296, 351(2), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
घटना को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री केशरीनंदन नायक, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी मौदहापारा को आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी तथा उसके साथियों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर आरोपी अभय रक्सेल एवं अंकुश रात्रे की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुये प्रकरण में आरोपी अभय रक्सेल एवं अंकुश रात्रे को पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपियों द्वारा पुरानी विवाद को लेकर उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर आरोपी अभय रक्सेल एवं अंकुश रात्रे को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
आरोपी अंकुश रात्रे के विरूद्ध थाना मौदहापारा मेें मारपीट, बलवा एवं हत्या के प्रयास सहित आधा दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध है।
गिरफ्तार आरोपी-
01. अंकुश रात्रे पिता आनंद रात्रे उम्र 19 वर्ष सा० स्वीपर मोहल्ला मौदहापारा सुंदरानी वीडियो वर्ल्ड के पीछे मौदहापारा थाना मौदहापारा जिला रायपुर।
02. अभय रक्सेल पिता भारत रक्सेल उम्र 19 वर्ष सा० मरही माता मंदिर मेकाहारा अस्पताल के पास वर्तमान पता रजबंधा मैदान तालाब पार के पास मौदहापारा थाना मौदहापारा जिला रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक यामन कुमार देवांगन थाना प्रभारी मौदहापारा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, उनि मुकेश सोरी, प्र.आर. सुनील सिलवाल, प्रमोद वर्ठी, आर. आशीष राजपूत, संतोष सिन्हा, राहुल गौतम, राकेश पाण्डेय, प्रशांत शुक्ला, हिमांशु राठौड़, महिपाल सिंह ठाकुर तथा राजकुमार देवांगन एवं थाना मौदहापारा से सउनि अनिल बघेल, प्र.आर. नारायण साहू, आर. पवन वर्मा, कमलकांत कश्यप एवं रामनारायण वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।



