March 8, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

डुमरतराई स्थित औषधि वाटिका के दुकान में लाखों रूपये चोरी की घटना को अंजाम देने वाला ’पूर्व कर्मचारी’ आरोपी विजय कश्यप उर्फ गुड्डा गिरफ्तार…

डुमरतराई स्थित औषधि वाटिका के दुकान में लाखों रूपये चोरी की घटना को अंजाम देने वाला ’पूर्व कर्मचारी’ आरोपी विजय कश्यप उर्फ गुड्डा गिरफ्तार…

चंद घंटो के भीतर पकड़ा गया आरोपी को।

रायपुर पुलिस द्वारा जिला जांजगीर एवं जिला सक्ती पुलिस से समन्वय स्थापित कर पकड़ा गया आरोपी को।

थाना माना क्षेत्रांतर्गत डुमरतराई स्थित औषधी वाटिका में प्रार्थी के दुकान में दिया था चोरी की घटना को अंजाम।

27 लाख रूपये नगदी रकम किया था चोरी।

आरोपी पूर्व में प्रार्थी के यहां करता था चालक का कार्य, जो 05 माह पूर्व छोड़ चुका था कार्य।

आरोपी घटना को अंजाम देने के पश्चात् हो गया था अपने ग्राम मलदा कला जिला सक्ती फरार।

सरहदी ग्राम होने के कारण जिला जांजगीर पुलिस एवं जिला सक्ती पुलिस से समन्वय स्थापित कर पकड़ा गया आरोपी को।

चोरी की सम्पूर्ण नगदी रकम 27 लाख रूपये को किया गया जप्त।

घटना में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन को भी किया गया जप्त।

आरोपी के विरूद्ध थाना माना में अपराध क्रमांक 157/25 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि प्रार्थी संजय आहूजा ने थाना माना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह माना क्षेत्रांतर्गत डुमरतराई स्थित औषधी वाटिका में अपनी संजय एजेंसी नामक शॉप का संचालन करता है। प्रार्थी दिनांक 27.05.25 के रात्रि 08.30 बजे दुकान का ताला बंद कर अपने घर श्याम नगर तेलीबांधा चला गया था, रात्रि 10.30 बजे प्रार्थी मेन गेट का लॉक करने गया तो देखा कि घर के बोर्ड में रखी कार की चाबी नही थी कार में देखा तो पाया कि कार में दुकान की चाबी भी नही थी। जिसके बाद प्रार्थी मार्केट से 12 नग नया ताला खरीद कर रात्रि में डुमरतराई औषधी वाटिका पहुचकर दुकान में लगे पुराने ताले को खोलकर नया ताला लगाकर वापस अपने घर श्याम नगर आ गया था। प्रार्थी दिनांक 28.05.25 को लगभग 12.00 बजे दुकान का ताला खोलकर दुकान के अंदर प्रवेश किया तो देखा कि उसके केबिन में लगा दराज खुला व टुटा हुआ था दराज में रखे नगदी रकम नही था एवं उसके पिता के केबिन का दराज भी खुला व टुटा हुआ था जिसमें रखे नगदी रकम भी नही थे। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के दुकान का ताला खोलकर दुकान अंदर प्रवेश कर दुकान के दराज में रखे नगदी रकम को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात अरोपी के विरूद्ध थाना माना में अपराध क्रमांक 157/25 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

लाखों रूपये चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर महोदय श्री अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ लाल उमेद सिंह द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवा रायपुर श्री विवेक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक माना श्री लम्बोदर पटेल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी माना को आरोपी की जल्द से जल्द पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना माना पुलिस की संयुक्त पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ घटना के संबंध में प्रार्थी तथा आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाकर भी आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे।

इसी दौरान सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों के अवलोकन के दौरान टीम के सदस्यों को घटना स्थल के आस-पास 01 व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में देखा गया जिसके संबंध में पतासाजी करने पर जानकारी प्राप्त हुआ कि वह विजय कश्यप है जो प्रार्थी के यहां चालक का कार्य करता था तथा 05 माह पूर्व काम छोड़कर चला गया था।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा उसके ऊपर शक गहरा गया एवं उसके संबंध में जानकारी एकत्रित की गई जिसमें टीम के सदस्यों को जानकारी प्राप्त हुआ कि कुछ दिनों पूर्व से आरोपी विजय कश्यप अपने गांव मलदा कला सक्ती में रह रहा है एवं कहीं जाने में फिराक में है।

जिस पर आरोपी के ग्राम मलदाकला भाग जाने के स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए एवं ग्राम मलदा कला, जिला जांजगीर एवं सक्ती के सरहद होने के कारण रायपुर पुलिस द्वारा जिला जांजगीर पुलिस एवं जिला सक्ती पुलिस से समन्वय स्थापित किया गया। जिसपर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विजय पाण्डेय जिला जांजगीर चांपा एवं पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती अंकिता शर्मा(भा.पु.से) जिला सक्ती के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी बिर्रा तथा थाना प्रभारी हसौद के सहयोग से आरोपी विजय कश्यप के ग्राम मलदाकला में उनकी उपस्थिति में रेड कार्यवाही कर आरोपी को पकड़ा गया तथा विधि सम्मत कार्यवाही करते हुए रायपुर पुलिस के सुपुर्द किया गया।

पूछताछ में आरोपी विजय कश्यप द्वारा बताया गया कि उसे पैसो की आवश्यकता थी एवं पूर्व में प्रार्थी के यहां चालक का कार्य करने के कारण उसे प्रार्थी के पैसे रखने के जगह के संबंध में जानकारी थी, जिसके कारण उसके द्वारा दिनांक घटना को मौका पाकर उक्त लाखों रूपये चोरी की घटना को अंजाम देकर दोपहिया वाहन से अपने ग्राम मलदा कला फरार होना स्वीकार किया गया।

जिस पर आरोपी विजय कश्यप उर्फ गुड्डा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की सम्पूर्ण नगदी रकम 27,00,000/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 27,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – विजय कश्यप उर्फ गुड्डा पिता गोसई कश्यप उम्र 26 साल निवासी ग्राम मलदा कला थाना हसौद जिला सक्ति।

कार्यवाही में निरीक्षक भावेश गौतम थाना प्रभारी माना, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से निरीक्षक परेश पाण्डेय, उनि राजेन्द्र सिंह कंवर, प्र.आर. वीरेन्द्र भार्गव, जसवंत सोनी, म.प्र.आर. बसंती मौर्य, आर. मुनीर रजा, तुकेश निषाद, लक्ष्मी नारायण साहू, थाना माना से प्र.आर. आशीष सकरिया, आर. रामकृष्ण सिन्हा, सैनिक रवि बंजारे तथा थाना प्रभारी के.पी. सिन्हा थाना बिर्रा एवं स्टॉफ जिला जांजगीर चांपा एवं थाना प्रभारी अनवर अली थाना हसौद तथा स्टॉफ जिला सक्ती की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews