March 8, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

गांजा तस्करी करते बिहार के 02 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार…

गांजा तस्करी करते बिहार के 02 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार…

थाना गंज क्षेत्रांतर्गत स्टेशन रोड़ स्थित होटल करण के एक कमरे में तस्करों को पकड़ा गया गांजा के साथ रंगे हाथ।

एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम की कार्यवाही।

दोनों आरोपी है बिहारी के निवासी।

आरोपियों के कब्जे से 30.39 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 5,47,020/- रूपये किया गया है जप्त।

आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 25/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

प्रकरण में फॉरवर्ड/बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों की लगातार की जा रहीं है पतासाजी।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही अवैध प्रतिबंधित मादक पदार्थाे सहित प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं सिरप तथा सूखे नशे के तस्करी, खरीदी-बिक्री, नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम रायपुर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय Anti Narcotics Task Force टीम का गठन किया गया है। जिसमें उक्त टीम को End to End एवं फाइनेंशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी कार्यवाही करने सहित स्त्रोत के बारे में विस्तृत जानकारी लेकर उनके विरूद्ध विधिसंगत विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में दिनांक 03.02.25 को एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत स्टेशन रोड स्थित होटल करण के एक कमरे में कुछ व्यक्ति ठहरे है, जो अपने पास बिक्री हेतु गांजा रखें है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त होटल में जाकर होटल के कमरा नंबर 102 में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान कमरे में 02 व्यक्ति उपस्थित थे जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम जुगनू अंसारी एवं मोहम्मद इरफान निवासी समस्तीपुर बिहार का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी जुगनू अंसारी एवं मोहम्मद इरफान को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30.39 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 5,47,020/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 25/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।

प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है।

गिरफ्तार आरोपी

01. जुगनू अंसारी पिता नईम अंसारी उम्र 48 वर्ष साकिन चक्का अब्दुल गनी थाना समस्तीपुर जिला समस्तीपुर बिहार।

02. मोहम्मद इरफान पिता मोहम्मद मक्की उम्र 32 वर्ष साकिन जयसिंग सराय थाना दलसिंग सराय जिला समस्तीपुर बिहार।

कार्यवाही में निरीक्षक यशवंत सिंह थाना प्रभारी गंज, एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक मुकेश सोरी, सतीश पुरिया, सउनि. गेंदूराम नवरंग, प्र.आर. अनुप मिश्रा, कुलदीप द्विवेदी, आर. प्रदीप साहू एवं मुनीर रजा तथा थाना गंज से उपनिरीक्षक अनिल कुमार साहू एवं म.प्र.आर. दुर्गा बघेल की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews