March 8, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

गांजा तस्करी करते महिला सहित उत्तर-प्रदेश के 02 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार…

गांजा तस्करी करते महिला सहित उत्तर-प्रदेश के 02 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार…

थाना गंज क्षेत्रांतर्गत नर्मदापारा स्थित गुप्ता गेस्ट हाउस के एक कमरे में तस्करों को पकड़ा गया गांजा के साथ रंगे हाथ।

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम की कार्यवाही।

दोनों आरोपी है उत्तर-प्रदेश के निवासी।

आरोपियों के कब्जे से 21.610 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 2,15,000/- रूपये किया गया है जप्त।

आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 26/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

प्रकरण में फॉरवर्ड/बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों की लगातार की जा रहीं है पतासाजी।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 04.02.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत नर्मदापारा स्थित गुप्ता गेस्ट हाउस के एक कमरे में कुछ व्यक्ति ठहरे है, जो अपने पास गांजा रखें है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त गेस्ट हाउस में जाकर गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 03 में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान कमरे में 01 महिला एवं 01 पुरूष सहित 02 व्यक्ति उपस्थित थे जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम मोहम्मद जावेद एवं नूरजहां निवासी गाजियाबाद उ.प्र. का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी मोहम्मद जावेद एवं नूरजहां को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 21.610 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 2,15,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 26/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।

प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है।

गिरफ्तार आरोपी

01. मोहम्मद जावेद पिता स्व. मोहम्मद जहीर उम्र 48 वर्ष निवासी खुदाबांस 50 फुटारोड फर्नीचर मार्केट के पास गडीपुस्ता चौकी रामपार्क एक्सटेंशन संतोष गुर्जर का किराये का मकान थाना टोनिकासिटी जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश।

02. नूरजहां पति शमीम उम्र 43 वर्ष निवासी पूजा कालोनी मंगलबाजार शमशान घाट के पास थाना टोनिकासिटी जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश।

कार्यवाही में निरीक्षक यशवंत सिंह थाना प्रभारी गंज, एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक मुकेश सोरी, सतीश पुरिया, सउनि. गेंदूराम नवरंग, प्र.आर. अनुप मिश्रा, कुलदीप द्विवेदी, आर. प्रदीप साहू एवं मुनीर रजा तथा थाना गंज से उपनिरीक्षक डी.आर.देशलहरे, प्र.आर. राजेश निषाद, आर. सौरभ यादव एवं म.आर. सोनी कुर्रे की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews