March 11, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

चायनीज मांझा बेचने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार…

चायनीज मांझा बेचने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार…

थाना तेलीबांधा जिला रायपुर 

अपराध क्रमांक 60/2025 एवं अपराध 61/2025 धारा 15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986

आरोपी 01. मनोज माखिजा पिता स्व. श्यामलाल माखिजा उम्र 35 वर्ष पता तेलीबांधा गली नं. 07 सिंधी कालोनी थाना तेलीबांधा जिला रायपुर

02. ईश्वर नेभवानी पिता स्व. कंवर राम नेभवानी उम्र 46 वर्ष पता गली नं. 05 सिंधी कालोनी सिंधी धर्मशाला के पास थाना तेलीबांधा जिला रायपुर

दिनांक गिरफ्तारी 26.01.2025

जप्ती – आरोपीगणो से कुल 22 नग नायलोन व चायनीज मांझा जप्ती किया गया।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.01.2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि जय भोले प्रोविजन गली नं. 07 तेलीबांधा का संचालक एवं ईश्वर गिफ्ट कार्नर गली नं. 05 सिंधी कालोनी तेलीबांधा का संचालक अपने दुकान में नायलोन व चायनीज मांझा रखा है और बेच रहा है। सूचना पर आरोपीगणो के कब्जे से कुल 22 नग नायलोन व चायनीज मांझा जप्त किया गया। जो पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 15 का उल्लंघन करना पाये जाने से आरोपीगणो के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews