थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं नगर पुलिस अधीक्षक माना रायपुर द्वारा क्षेत्र मे लगातार अवैध शराब, गांजा जुआ, सट्टा के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश व मार्गदर्शन में थाना मंदिर हसौद द्वारा दिनांक 24.01.2025 को मुखबीर सूचना पर घटना स्थल मंदिर हसौद रावणमाठा चौक के पास से आरोपी विरेन्द्र बंजारे पिता शोबेदिन बंजारे उम्र 32 वर्ष पता रिको थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर को मो० सा० पैशन प्रो क० सीजी 04 डी०एस० 7148 मे अवैध रूप से शराब बिक्री करने के प्रयोजन से शराब परिवहन करते हुए पकडे जाने पर कब्जे में रखे कुल 35 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब मात्रा 6.300 बल्क लीटर कीमती 3850 रूपये व मो० सा० पैशन प्रो० कीमती 30000 रूपये जुमला कीमती 33850 रूपये जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराव क0 28/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से गिरफ्तार कर प्रकरण अजमानजीय होने से न्यायिक हिरासत मे माननीय न्यायालय भेजा गया है।

गिरफतार आरोपी :-
01 विरेन्द्र बंजारे पिता शोबेदिन बंजारे उम्र 32 वर्ष पता रिको थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।



