March 11, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 02 शातिर नकबजन गिरफ्तार…

थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 02 शातिर नकबजन गिरफ्तार…

थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत गणेश गार्डन स्थित प्रार्थी के सूने मकान को बनाये थे अपना निशाना।

आरोपी वीर अभिमन्यु देवदास उर्फ मन्ना एवं तिलक सागर है शातिर नकबजन, जिनके विरूद्ध 01 दर्जन से अधिक अपराध है पंजीबद्ध।

आरोपियों को चिन्हांकित कर गिरफ्तार करने में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम की रहीं अहम् भूमिंका।

 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सोने एवं चांदी के जेवरात तथा नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 2,30,000/- रूपये किया गया है जप्त।

प्रकरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी है फरार जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के किये जा रहे है, हर संभव प्रयास।

आरोपियों के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 464/24 धारा 331(4), 305(ए) बी.एन.एस. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी आशीष ठाकुर ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह गणेश गार्डन के पास डी.डी नगर रायपुर में रहता है तथा कंस्ट्रक्शन का काम करता है। प्रार्थी दिनांक 04.12.2024 को दोपहर करीबन 03.30 बजे अपने घर में ताला लगाकर अस्पताल गया था, कि वापस घर आकर घर के मेन गेट का ताला खोलकर अंदर गया। घर के मुख्य दरवाजे को देखा तो दरवाजे की कुण्डी टूटी हुई थी। घर के अंदर कमरे में जाकर देखा तो कमरे की अलमारी खुली हुई थी एवं लकडी की अलमारी का सारा सामान कमरे में बिखरा हुआ था। अलमारी को चेक किया तो अलमारी के दराज में रखा सोने एवं चांदी के जेवरात तथा नगदी रकम नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के सूने मकान के घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोडकर अंदर प्रवेश कर आलमारी का ताला तोड़कर आलमारी में रखें उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 464/24 धारा 331(4), 305(ए) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

चोरी की उक्त घटना को पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.आर.पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश देवांगन, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी डी.डी.नगर को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया था। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करते हुए प्रकरण में मुखबीर लगाने के साथ ही तरीका वारदात के आधार पर चोरी के प्रकरणों में हाल ही में जेल से रिहा हुए अपराधियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र किया जा रहा था। तकनीकी साक्ष्यों का भी विश्लेषण कर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि डी.डी.नगर निवासी वीर अभिमन्यु देवदास उर्फ मन्ना जो चोरी/नकबजनी के कई प्रकरणों में पूर्व में जेल निरूद्ध रह चुका है, को एक लड़के साथ घटना स्थल पास संदिग्ध अवस्था में देखा गया था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा वीर अभिमन्यु देवदास उर्फ मन्ना की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। घटना के संबंध में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर वीर अभिमन्यु देवदास उर्फ मन्ना द्वारा अपने साथी तिलक सागर सहित एक अन्य के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर तिलक सागर की भी पतासाजी कर उसे पकड़ा गया।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सोने एवं चांदी के जेवरात तथा नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 2,30,000/- रूपये जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया।

प्रकरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

आरोपी वीर अभिमन्यु देवदास उर्फ मन्ना एवं तिलक सागर शातिर नकबजन हैं। दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना कबीर नगर एवं मुजगहन में चोरी/नकबजनी के 01 दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध है, जिनमें दोनों आरोपी जेल निरूद्ध रह चुके है।

गिरफ्तार आरोपी

01. वीर अभिमन्यु देवदास उर्फ मन्ना पिता भागीरथी देवदास उम्र 22 साल निवासी केन्द्रीय विद्यालय के पास थाना डी.डी.नगर रायपुर। 

02. तिलक सागर पिता स्व. विष्णु सागर उम्र 21 साल निवासी ब्लॉक बी, मकान नंबर 05 जोगी बंगला थाना डी डी नगर रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक एस.एन.सिंह थाना प्रभारी डी.डी.नगर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक सतीश पुरिया, प्र.आर. मार्तण्ड सिंह, उपेन्द्र कुमार यादव, आर. किसलय मिश्रा, विकास शर्मा, महिपाल सिंह तथा थाना डी.डी.नगर से प्र.आर. गौतम भोई आर. भूपेन्द्र सिन्हा एवं अजीत गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews