
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 23.01.2025 को थाना गुढियारी क्षेत्रांतर्गत कोटा रोड वृद्धा आश्रम नाला के पास आम रोड में एक व्यक्ति अपने हाथ लोहे का चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते हुए आरोपी आदित्य जैना उर्फ नौडी के कब्जे से अवैध रूप से रखे धारदार लोहे का चाकू जप्त कर आरोपी आदित्य जैना उर्फ नौडी के विरूद्ध थाना गुढियारी में अपराध क्रमांक 19/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी – आदित्य जैना ऊर्फ नौडी पिता ऋषिकेश जैना उम्र 20 वर्ष साकिन- शुक्रवारी पास के पास कुंदरापारा गुढियारी थाना गुढियारी रायपुर।
जप्ती – एक धारदार लोहे का चाकू



