थाना आरंग, जिला रायपुर।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं नगर पुलिस अधीक्षक माना रायपुर द्वारा क्षेत्र में लगातार अवैध शराब, गांजा, जुआ, सट्टा के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश व मार्गदर्शन में थाना आरंग द्वारा दिनांक 23.01.2025 को मुखबीर सूचना पर घटना स्थल आंरग नेशनल हाईवे पंधी मोड़ के पास से स्कुटी क्रमांक सीजी 04 एमई 2301 में अवैध रूप से शराब बिक्री करने परिवहन कर ले जा रहे आरोपी नरेश साहनी पिता छबीलाल साहनी 55 वर्ष सा0 निसदा थाना आरंग जिला रायपुर को कुल 22 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब मात्रा 3.960 बल्क लीटर किमती 2420 रू0 का बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अप0क्र0 42/2025 पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण जमानतीय होने से जमानत मुचलका में रिहा किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:-
1. नरेश साहनी पिता छबीलाल साहनी 55 वर्ष सा0 निसदा थाना आरंग जिला रायपुर।



