
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि दिनांक 14.01.2025 एसआरपी चौक में हुई मोटर दुर्घटना के संदर्भ में प्रार्थिया दमयंती सोनी ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसकी बहन रत्ना दास सिलाई का काम करने के लिये शंकर नगर जाने हेतु भगत सिंह चौक से पैदल रोड क्रास कर रही थी उसी समय शंकरनगर की ओर से आ रही कार क्रमांक सीजी 04 एमई 2063 का चालक के द्वारा अपनी कार को तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाकर अंबेडकर चौक की तरफ से आ रही अज्ञात ई रिक्शा का चालक, जो लापरवाहीपूर्वक सिग्नल तोड़कर चौक क्रास कर रहा था, को ठोकर मार दिया। जिससे ई रिक्शा पलटकर रत्ना दास के उपर गिर जाने से गंभीर चोटे आई और रत्ना दास की मेकाहारा अस्पताल में ईलाज के दौरान मृत्यू हो गई। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 30/2025 धारा 281,125(ए), 106(1), 3(5) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।



