March 11, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

सुने मकान और दुकान मे चोरी करने वाले दिगर जिला दुर्ग के तीन पुरूष आरोपी गिरफ्तार…

सुने मकान और दुकान मे चोरी करने वाले दिगर जिला दुर्ग के तीन पुरूष आरोपी गिरफ्तार…

आमानाका क्षेत्रार्न्तगत चंदनडीह ग्राम मे दुकान मे चोरी करते समय तीन चोर गिरफतार।      

चंदनडीह स्थित किराना दुकान मे चोरी करते रंगे हांथ पकडाये तीनो आरोपी।

तीनो आरोपी जिला दुर्ग ग्राम उरला बीएमवाई के रहने वाले है। 

तीनो आरोपीयो के द्वारा जिला दुर्ग कुम्हारी एवं पाटन क्षेत्रार्न्तगत की गई चोरी।  

थाना रानीतराई जिला दुर्ग के अपराध क्रमाक 120/24 धारा 305(A) 331 (4) बीएनएस चोरी गई मोटर सायकल क्रमाकCG-04-CK-2215 हीरो ग्लैमर आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया।

उक्त तीनो आरोपीयो के द्वारा चोरी किये गये मोटर सायकल मे फर्जी नबंर लगाकर चोरी करने के लिए करते थे उपयोग।

पुछताछ पर थाना कुम्हारी क्षेत्रार्न्तगत बाजार चौक के पास सुने घर से चोरी करना स्वीकार किये।

आरोपी के कब्जे से थाना कुम्हारी के अपराध क्रमाक 04/25 धारा 305(A) ,331(4) बीएनएस मे चोरी गई मशरूका टीवी , आईपेड , व सोने चांदी के गहने किये गये आरोपी से जप्त।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 11.01.25 के रात्रि करीबन 1.30 बजे थाना आमानाका क्षेत्रार्न्तगत चंदनडीह रोड पर स्थित जय गुरूदेव किराना दुकान मे तीनो आरोपी दुकान मे लगे ताला को तोडकर दुकान के अन्दर प्रवेश कर चोरी कर रहे थे दुकान के पास स्थित घर वालो एंव ग्राम वासियो के द्वारा तत्काल सुचना दी किराना दुकान मे कोई व्यक्ति घुसे हुये तब थाना आमानाका पेट्रोलिंग एंव डायल 112 के स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर तीन चोरो का पकडा गया जिनका नाम पता पुछने पर अपना नाम ओम प्रकाश साहु , रमेश साहु , जागेश्वर साहु सभी निवासी ग्राम उरला कुम्हारी जिला दुर्ग के रहने वाले बताये जिनके विरूद्ध प्रार्थी लकीश कुमार खत्री के द्वारा दुकान मे चोरी करने का प्रयास होने का रिपेार्ट दर्ज कराया गया थाना प्रभारी द्वारा उक्त घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियो को दिया गया जिस पर वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा आरोपीयो से कडाई से पुछताछ करने हेतु निर्देशीत किया गया थाना प्रभारी आमानाका द्वारा टीम गठित कर पकडे गये आरोपीयो से कडाई से पुछताछ किया गया पुछताछ करने आरोपी के द्वारा जिला दुर्ग मे पाटन एंव कुम्हारी क्षेत्रार्न्तगत अन्य जगह भी चोरी करना स्वीकार किये जिसमे थाना रानीतराई क्षेत्रार्न्तगत एक मोटर सायकल चोरी किये जिसको नबंर बदल कर चोरी करने जाने हेतु उपयोग कर रहे थे एंव कुम्हारी बाजार चौक के पास स्थित सुने मकान मे ताला तोडकर चोरी करना स्वीकार किये जिसमे आरोपीयो के कब्जे से एक मोटर सायकल क्रमाक CG-04-CK-2215 हीरो ग्लैमर जप्त किया गया एंव बाजार चौक कुम्हारी के घर से चोरी हुये टीवी ,आईपेड, व चांदी सोने के गहने, प्रींटर को जप्त किया गया है इस प्रकार आरोपीयो के कब्जे से कुल 5 लाख रूपये का चोरी का मशरूका जप्त किया गया है आरोपीयो को थाना आमानाका के अपराध क्रमाक 11/25 धारा 331(4),305,62,3(5)बीएनएस मे गिरफतार कर पुछताछ पर अन्य जिले से चोरी गये मशरूका को जप्त किया गया है । व आरोपीयो को न्‍यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है ।

आरोपीगण :- 

1. रमेश साहु पिता महेत्तर साहु उम्र 34 साल निवासी ग्राम उरला बीएमवाय कुम्हारी जिला दुर्ग।

2. जागेश्वर साहु पिता महेत्तर साहु उम्र 28 साल निवासी ग्राम उरला बीएमवाय कुम्हारी जिला दुर्ग।

3. ओम प्रकाश साहु पिता स्व मालो राम साहु निवासी ग्राम उरला बीएमवाय कुम्हारी जिला दुर्ग।

उक्त कार्यवाही मे थाना आमानाका से थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील दास , उप निरी मिनेश्वर बघेल , सउनि दैतारी भोई , आरक्षक दीपक पाण्डेय ,आशीष शुक्ला , विकास दुबे , जयदीप तेलाची , गुलशन चौबे ,जितेन्द्र बंजारे की महत्वपुर्ण भुमिका रही।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews