March 9, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

अमानत में खयानत करने वाला आरोपी अभय नायडू गिरफ्तार…

अमानत में खयानत करने वाला आरोपी अभय नायडू गिरफ्तार…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण इस तरह है प्रार्थी अभिषेक देवांगन ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ढेबर सिटी भाटागांव रायपुर का निवासी है तथा कुशालपुर, रायपुर में नेक्स्ट कार के नाम से सैकेण्ड हैण्ड कारो का शो रूम संचालित करता है। अभय नायडू जो कि बिलासपुर का निवासी है, वाहन खरीदी बिक्री ब्रोकर का काम करता है। अभय नायडू के माध्यम से प्रार्थी हुंडई कार क्रेटा वाहन क्रमांक सी जी/15/डी एक्स/3296 को दिसम्बर 2023 में क्रय किया था, तथा वाहन का पंजीयन परिवहन कार्यालय से अपने नाम पर करवाया। वाहन में छोटी मोटी खराबी थी जिसकी जानकारी अभय नायडू को देने पर दिनांक 09.01.2024 को अभय नायडू प्रार्थी के शो रूम आकर वाहन को ठीक कराने की बात कहकर वाहन को लेकर चला गया। प्रार्थी द्वारा 02 दिन उपरांत अभय नायडू से संपर्क करने पर एक दो दिन में वाहन वापस कर पहुंचाना कहा गया। बहुत दिन बीत जाने के उपरांत भी अभय नायडू द्वारा वाहन को वापस नहीं करने पर प्रार्थी द्वारा मोबाईल फोन से संपर्क करने पर अभय नायडू प्रार्थी का काल रीसिव नहीं करता था। इसी दौरान किसी व्यक्ति के माध्यम से प्रार्थी को जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त वाहन को अम्बिकापुर में देखा गया है। जिस पर प्रार्थी अंबिकापुर जाकर पता किया तो जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त वाहन को अभय नायडू ने अंबिकापुर निवासी एक व्यक्ति को बिक्री कर दिया था तथा वाहन को व्यक्ति ने विक्रय करने हेतु अंबिकापुर के एक आटो डील में दिया था जिसे आटो डील के संचालक द्वारा एक अन्य व्यक्ति को विक्रय कर दिया गया था। इस प्रकार अभय नायडू द्वारा प्रार्थी की वाहन क्रेटा क्रमांक सी जी/15/डी एक्स/3296 को ठीक कराने के नाम पर ले जाकर अन्य को विक्रय कर अमानत में खयानत किया गया, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 377/24 धारा 409 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी डी.डी.नगर के नेतृत्व में थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रकरण के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी की पतासाजी करते हुये प्रकरण में आरोपी अभय नायडू को पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया।

जिस पर आरोपी अभय नायडू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से क्रेटा वाहन क्रमांक सी जी/15/डी एक्स/3296 कीमती लगभग 15,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – अभय नायडू पिता ए सी एस नायडू उम्र 42 साल निवासी मकान नंबर बी/08 गली नंबर आर/2 मेमोरियल अपार्टमेंट विनोभा नगर थाना तारबहार जिला बिलासपुर।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews