March 10, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

SSP डॉ. लाल उमेंद सिंह ने ली ट्रैफिक अधिकारी कर्मचारियों की बैठक…

SSP डॉ. लाल उमेंद सिंह ने ली ट्रैफिक अधिकारी कर्मचारियों की बैठक…

🔸शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु अपना शत प्रतिशत योगदान देने दिये निर्देश

🔸यातायात नियमों के उल्लंघनकर्ता वाहन चालकों के विरूद्ध अधिक से अधिक ई चालान की कार्यवाही करने दिये निर्देश।

🔸बॉडी वॉर्न कैमरा रिफ्लेक्टिव जेकेट् बैटन लाईट लॉक सभी उपकरणों का उपयोग करने दिये निर्देश

🔸सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने इंजीनियरिग सुधार एवं इनफ़ोर्समेंट की कार्यवाही करे!

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। नव पदस्थ एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह यातायात रायपुर में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों की बैठक लेकर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित किये जाने के संबंध चर्चा कर आवश्यक सुझाव दिये। बैठक के दौरान एसएसपी द्वारा सर्व प्रथम सभी यातायात में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाए दी व सभी यातायात थाना प्रभारियों का परिचय प्राप्त किया। तत्पश्चात डॉ. अनुराग झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर द्वारा वर्ष 2024 में यातायात पुलिस रायपुर द्वारा किये गये कार्यो एवं उपलब्धियों से अवगत कराया गया।

बैठक के दौरान एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह द्वारा उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को बताया कि बाहर से जो भी व्हीआईपी, व्हीव्हीआईपी या अन्य महत्वपूर्ण व्यक्ति आते है उनका सामना सर्वप्रथम यातायात पुलिस एवं शहर की यातायात व्यवस्था से होती है। यदि शहर की यातायात व्यवस्था सुगमता पूर्वक संचालित होती है तो उप पर सकारात्मक प्रभाव होता है ठीक इसके विपरीत यदि शहर की यातायात व्यवस्था अव्यवस्थित होती है तो नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। हमे अपने शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित बनाना है इसके लिए हमे कठिन परिश्रम एवं ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्य का पालन करना होगा। व्हीव्हीआईपी ड्यूटी के दौरान थोड़ा अधिक मेहनत करना होता है। विभाग के लिए मै अपना 100% देता हुं तो मै चाहुंगा कि आप लोग भी अपना 100% विभाग को दें ताकि हम सब मिलकर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित बना सकें।

बैठक के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध अधिक से अधिक ई चालान की कार्यवाही करने व अधिक से अधिक लायसेंस निलंबन की कार्यवाही करने कहा गया साथ ही ई-चालान नही पटाने वाले उल्लंघनकर्ता के घरों में जाकर नोटिस तामिल करने निर्देशित किया गया। यातायात संचालन के दौरान चौंक पर कोई भी ठेला-गुमठी नही लगने देने, पीक अवर के दौरान कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर यातायात संचालन करने, रात्रि के दौरान सभी पाइंट के कर्मचारी बैटन लाईट का उपयोग करने व रिफ्लेक्टिव जैकेट धारण करने निर्देशित किया गया। बैठक के अंत में सभी अधिकारी कर्मचारियों ईमानदारी पूर्वक दिये गये कर्तव्यों का निर्वहन कर सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग करने निर्देशित किया गया।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews