मीडिया कालोनी सोनडोंगरी में सतनाम जागृति युवा समिति द्वारा धूमधाम से मनाई गई गुरु घासीदास जी की 268वीं जयंती – अध्यक्ष राजू मांडले

हरियर एक्सप्रेस रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुरु घासीदास जयंती का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर स्थित सोनडोंगरी के मीडिया कर्मी कालोनी में सतनाम जागृति युवा समिति द्वारा गुरु घासीदास जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई और पंथ मंडली द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सतनाम जागृति युवा समिति के अध्यक्ष राजू मांडले ने गुरु घासीदास के संदेश को लोगों को बताया साथ ही साथ प्रदेशवासियो को गुरु घासीदास जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा गुरू घासीदास ने ऊंच-नीच, भेद-भाव, छूआछूत का प्रबल विरोध किया, मनखे-मनखे एक समान का उपदेश दिया।

इस कार्यक्रम में सुनील खूंटे, प. राजाराम घृतलहरे, आशीष अंचल, हरि कुमार, दीपक जांगड़े, अरविंद डहरिया, गुलाब दास, भरत जोशी, मिथिलेश सूर्यवंशी, सूरज पात्रे, दीनू जोशी, मोहन दास, शिवम खांडे, पूरन जांगड़े, सतपाल खूंटे, सुमित खूंटे, यशवंत दिनकर, संदीप कुर्रे एवं बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।



