बरेली शरीफ से रायपुर पहुंचे आला हज़रत के चश्मों चिराग तौसीफ रज़ा खान, हरियर एक्सप्रेस न्यूज़ के संपादक ने की सौजन्य मुलाकात…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। राजधानी के बैजनाथपारा स्थित मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन द्वारा मनाए जा रहे जश्ने सद साला के मुबारक मौके पर नेशनल कांफ्रेंस में बरेली शरीफ से आला हज़रत के चश्मों चिराग हुज़ूर ताजुस्सुन्नह मुफ्ती तौसीफ रज़ा खान साहब पहुंचे हुए थे। उन्हों ने कल रात सीरत मैदान में मुस्लिम समाज के एक बड़े मजमे को संबोधित भी किया। इससे पहले वह बैजनाथपारा स्थित होटल सीटी स्टार में ठहरे हुए थे जिनसे हरियर एक्सप्रेस न्यूज़ के संपादक नवेद खान ने सौजन्य मुलाकात कर अखबार हरियर एक्सप्रेस के बारे में चर्चा की।

इस दौरान तौसीफ़े मिल्लत ने अखबार हरियर एक्सप्रेस की तरक्की व बुलंदी के लिए ख़ुसूसन दुआ फरमाई और संपादक नवेद खान को पूरी ईमानदारी, बिना डर, प्रलोभन, बिना भेद भाव के निष्पक्षता के साथ सभी खबरों को प्रकाशित करते रहने को कहा। तौसीफ़े मिल्लत ने उन सभी पत्रकारों की पत्रकारिता को सलाम किया जो बेसहारा, गरीब, मज़लूमों पर हो रहे ज़ुल्म व ज़्यादती एवं अत्याचार के खिलाफ समय समय पर आवाज़ उठाते रहते है। इस दौरान अब्दुल वाहिद, एडवोकेट सिब्तैन रज़ा, नईम अतहर, फिरोज़ आलम प्रमुख रूप से मौजूद रहे।




