माहेश्वरी युवा मण्डल ने अनाथ बच्चो के साथ मनाई दिपावली, मिठाइयां, कपड़े, फटाखे, खिलौने देख खिले बच्चों के चेहरे…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। माहेश्वरी युवा मंडल रायपुर के अध्यक्ष नीलेश मुंधड़ा, सचिव राज बागड़ी एवं मीडिया प्रभारी सी.ऐ. अमित राठी ने यह बताया कि माहेश्वरी युवा मंडल ने दीपावली के पूर्व मुख बधिर (अनाथ) बच्चो के साथ दिपावली मनाई।
माहेश्वरी युवा मंडल ने अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल, राजेंद्र नगर, रायपुर में बच्चो के साथ दीपावली मनाने पहुंचा।

इसके तहत बच्चो को गेम्स खिलाए गए, बच्चों को नए कपड़े, मिठाई, फल, होम मेड केक, फटाके का वितरण किया गया एवं भोजन करवाया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से माहेश्वरी सभा अध्यक्ष संपत काबरा, राजकुमार राठी, गोपाल दस राठी, विजय लाहोटी, राजकुमार चितलांगिया, राजेश तपड़िया, राजेश राठी, कृष्ण लखोटिया, मितेश तपड़िया, प्रपण काबरा, अनिरुद्ध बगड़ी, निखिल डागा, विनय दम्मानी, कुंदन भट्टर, ऋषब चंदक, पंकज टावरी, अतुल टीवरी, गिरीश टावरी, आदित्य बागड़ी, मयन चितलांगिया, विनय लाहोटी, निकुंज लखोटिया, सीमा नथानी, विधि लाहोटी, नेहा मुँधड़ा, अंकिता राठी, किरण तापड़िया, राधिका डागा, नैना बगड़ी, मोनिका दम्मानी, कोमल भट्टर, राधिका बागड़ी, माहेश्वरी समाज के बालक एवं बालिका ऋषिक मुँधड़ा, माधव राठी, दर्श राठी, वाण्या लाहोटी, नाइशा लखोटिया, स्लोक डागा, गार्वित तपड़िया, काव्य बागड़ी, मोक्षा बागड़ी, दैविक तपड़िया, कुंजल भट्टर, वंश टावरी, विधित टावरी, श्रव्या टावरी एवं अन्य सामाजिक गण उपस्थित थे ।

इस कार्यक्रम के संयोजक प्रणव लखोटिया एवम गिरिराज मोहता है।




