March 9, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

सांसद बृजमोहन की अध्यक्षता में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य परिषद की बैठक…

सांसद बृजमोहन की अध्यक्षता में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य परिषद की बैठक…

बैठक में अध्यक्ष बृजमोहन ने राष्ट्रीय एवं प्रथम विश्व गाइड जम्बूरी को लेकर दिए दिशा निर्देश

राष्ट्रीय जम्बूरी एवं प्रथम विश्व गाइड जम्बूरी का आयोजन छत्तीसगढ़ का सौभाग्य : बृजमोहन अग्रवाल

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की राष्ट्रीय जम्बूरी एवं प्रथम विश्व गाइड जम्बूरी का आयोजन राज्य के लिए सौभाग्य की बात है यह कहना है भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल का जिनकी अध्यक्षता में मंगलवार को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ की राज्य परिषद की बैठक हुई। जिसमे 2025 में प्रस्तावित 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी एवं प्रथम विश्व गाइड जम्बूरी की तैयारी को लेकर चर्चा की गई।

रायपुर स्थित राज्य मुख्यालय में आयोजित राज्य परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ को बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। छत्तीसगढ़ के लिए यह सौभाग्य का विषय है कि, 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी एवं प्रथम विश्व गाइड जम्बूरी की मेजबानी का एक अच्छा अवसर मिला है। यह कार्य चुनौतिपूर्ण होगा। साथ ही यह अवसर होगा कुछ अच्छा करके दिखाने का।

बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि, राज्य परिषद द्वारा राष्ट्रीय जम्बूरी एवं प्रथम विश्व गाइड जम्बूरी के आयोजन की मेजबानी के लिए सहमति देने हेतु मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही लिखित सहमति प्राप्त करने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर जल्द से जल्द सहमति प्राप्त की जायेगी। जिससे जम्बूरी की तैयारी शुरू की जा सके।

उन्होंने यह भी बताया कि, इसी संदर्भ में 19 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्तर की बैठक है जिसके माध्यम से कार्य योजना की गाइडलाइन मिलेगी और उसी आधार पर राज्य में समिति बनाकर युद्ध स्तर पर कार्य को अंजाम दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि जम्बूरी में दुनिया के 125 देशों से करीब 50 हजार लोग आएंगे जिसके लिए राज्य सरकार और राष्ट्रीय मुख्यालय से समन्वय स्थापित करते हुए काम किया जाए। इतने बड़े आयोजन के लिए आवास, यातायात, सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ही सड़क, बिजली, पानी, की व्यवस्था के लिए करीब 50 विभागों का निर्माण करना होगा, आयोजन को लेकर किस तरह की व्यवस्थाएं करनी हैं, क्या- क्या संसाधन जुटाने हैं, इसे सूचीबद्ध करते हुए तैयारी की जाए।

श्री अग्रवाल ने यह भी कहा कि आयोजन में माननीय राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ ही केंद्रीय मंत्री और अन्य राज्यों से भी राज्यपाल एवं मुख्यमंत्रियों को भी निमंत्रण दिया जायेगा साथ राज्य के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्री और गणमान्यजन भी शामिल होंगे जिसके लिए अभी से प्लानिंग करनी होगी।

श्री अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में स्काउट गाइड की सक्रियता बढ़ाने का निर्देश दिया और ऊर्जावान एवं क्रियाशील टीम तैयार करने को कहा।

बैठक में जानकारी दी गई कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, राष्ट्रीय मुख्यालय की नियम पुस्तिका अनुसार राज्य अध्यक्ष के पद पर नियुक्त व्यक्ति परिषद के कार्यकाल तक यथावत रहेंगे। बैठक में स्कूल शिक्षा मंत्री को पदेन संरक्षक मनोनित किए जाने एवं उप नियम में संशोधिन करने का प्रस्ताव लाया गया। इसके पूर्व बैठक को कार्यकारी अध्यक्ष राजेश अग्रवाल द्वारा भी संबोधित किया गया। स्वागत उद्बोधन राज्य मुख्य आयुक्त डा. सोमनाथ यादव ने दिया तथा क्रियाकलापों सहित जम्बूरी की प्रारंभिक तैयारी संबंधी जानकारी दी। बैठक का संचालन राज्य सचिव कैलाश सोनी ने किया। बैठक में राज्य उपाध्यक्ष द्वय विजय केशरवानी, राजेन्द्र गोलछा, कोषाध्यक्ष मुरली शर्मा, राज्य आयुक्त प्रतिमा ठाकरे सहित राज्य मुख्यालय के अन्य पदाधिकारी, जिलों के जिला मुख्य आयुक्त, जिला सचिव आदि की मौजूदगी रही।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews