June 6, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर 14 सितंबर को हुसैनी सेना द्वारा निकाली जाएगी बाईक रैली…

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर 14 सितंबर को हुसैनी सेना द्वारा निकाली जाएगी बाईक रैली…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। छत्तीसगढ़ हुसैनी सेना के रायपुर जिला प्रभारी साजिद कुरैशी, मो निजाम कुरैशी ने बताया कि सभी जिला अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष पैगंबरे ए इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर अपने अपने जिला व शहर में 4 दिवसीय कार्यक्रम करेंगे। इसी कड़ी में रायपुर में 14 सितंबर शनिवार दोपहर 4 बजे औलिया चौक मोती बाग से विशाल मोटर साइकिल जुलूस निकलेगा जो शहर का गस्त करते हुए संजय नगर में समाप्त होगा। जुलूस को संरक्षक नईम अशरफी रिजवी, राष्ट्रीय अध्यक्ष राहिल रउफी झंडी दिखा के रवाना करेंगे। बाईक रैली के प्रभारी नेहाल खान, एहतेशाम हुसैन, अब्दुल रऊफ, रायपुर महानगर अध्यक्ष सूफी उवैश, मो हफीज, मो इरफान, शेख अकरम, शेख इरफान, मो सहनवाज, अजीम उल्ला खान, रिजवान अहमद, मो अयाज, सद्दाम मौलाना, शानू मिर्जा को बनाया गया है। रायपुर मुस्लिम समाज द्वारा प्रशासन के द्वारा जुलूसों में डीजे साउंड बॉक्स पर प्रतिबंध लगाने का स्वागत किया गया है।

छत्तीसगढ़ हुसैनी सेना द्वारा चार दिवसीय कार्यक्रम इस प्रकार जारी रहेगा…

पहले दिन 13 सितंबर को फुटपाथ पर पड़े बेसहारा गरीबों को कंबल चादर बाटे जाएंगे।

दूसरे दिन यानी 14 सितम्बर को अपने अपने शहरो में मोटर साइकिल जुलूस निकाले जाएंगे।

तीसरे दिन यानी 15 सितंबर को अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण किए जाएंगे।

और चौथे दिन यानी कि 16 सितंबर को ईद मिलादुन्नबी के बड़े जुलूस का इस्तकबाल किया जाएगा।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!