March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

पैगम्बर साहब पर अभद्र टिप्पणी, भड़का मुस्लिम समाज, घेरा सिविल लाइन थाना, क्लिक कर जाने क्या है पूरा मामला…

पैगम्बर साहब पर अभद्र टिप्पणी, भड़का मुस्लिम समाज, घेरा सिविल लाइन थाना, क्लिक कर जाने क्या है पूरा मामला…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। महाराष्ट्र के महंत रामगिरी के विवादित बयान का मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। राजधानी रायपुर में बुधवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने एक रैली निकाल कर सिविल लाइन थाने का घेराव कर महंत रामगिरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

मुस्लिम समाज के लोग रायपुर के मोती बाग चौक से रैली निकालकर सिविल लाइन थाने पहुंचे। इस दौरान मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौपा और कड़ी नाराजगी जताते हुए महंत रामगिरी के विरुद्ध मामला दर्ज किए जाने की मांग की।

ये है पूरा मामला…

हाल ही में महाराष्ट्र के नासिक में सिन्नर स्थित पंचाले गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। कार्यक्रम के दौरान महंत रामगिरी पर पैगंबर मोहम्मद के बारे में विवादास्पद बयान देने का आरोप है जिसको लेकर मुस्लिम समुदाय में रोष हैं और देश भर के अलग अलग थानों में ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की जारी रही है।

संवैधानिक तरीके से लड़ेगे लड़ाई…

मुस्लिम समाज के राहिल रउफी ने कहा कि महाराष्ट्र के रामगीर ने हमारे पैगंबर के खिलाफ अपशब्दों का उपयोग करते हुए अभद्र टिप्पणी की है। किसी भी कीमत पर ऐसे लोगो को बर्दाश्त नही किया जाएगा। इसके लिए आज रायपुर का मुस्लिम समाज थाने में ज्ञापन देने पहुंचा है।

राहिल ने कहा कि पिछले कुछ सालों से देखा जा रहा है कि सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए कुछ लोग मुस्लिम समाज की भावनाओं को आहत पहुँचा रहे है। पैगंबर मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी कर रहे। इसे मुस्लिम समाज बर्दाश्त नही करेगा। इस मामले में पुलिस कार्रवाई नही करती है तो हम संवैधानिक तरीके से अपनी लड़ाई लड़ेगे।

देखे वीडियो…

https://youtu.be/mk2ytQX9AUI?si=9E9MTouUF2h8lKhp

 

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews