मंत्री नकुल देव ढीढी के 49 वी पुण्यतिथि पर शामिल हुए विधायक गुरु खुशवंत…
हरियर एक्सप्रेस, आरंग। परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा की जयंती के जन्मदाता पृथक छतीसगढ राज्य निर्माण संघर्ष के प्रथम जेल यात्री व सत्याग्रही मंत्री दादा नकुल देव ढीढी जी की 49 वीं पुण्यतिथि आरंग के बैहर स्थित ढीढी चौक मे मनाया गया इस दौरान उनके उनके संघर्षों को याद किया गया l तत्पक्षात् उनके आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

इस दौरान उनके कृतिज्ञों को याद करते हुए l विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने नकुलदेव ढीढी का जन्म महासमुंद जिले के ग्राम भोरिंग में हुआ था. आज 16 अगस्त को उनकी पुण्यतिथि है. आज पूरा प्रदेश व सतनामी समाज नकुलदेव ढीढी की दूरदर्शिता को याद कर रहे हैं.
नकुलदेव ढीढी एक ऐसे समाज सुधारक व सेवक रहे जो पद प्रतिष्ठा के लिए नही बल्कि समाज के स्वाभिमान व आत्मसम्मान के लिए आजीवन संघर्ष किया। 18 दिसंबर गुरू घासीदास बाबा जयंती की शुरुआत की. उन्होंने जयंती की शुरुआत 18 दिसंबर 1938 को अपने गृहग्राम भोरिंग (महासमुंद) से किए.नकुल देव ढीढी ने कहा था कि सत्य को जानो, छानो, तब मानों. अर्थात विज्ञान पर आधारित बात को मानना चाहिए. समाज में अंधविश्वास व रूढ़ीवाद के लिए कोई स्थान नहीं हैं.

प्रेम, दया, करूणा, क्षमा, विनय और शील सभी मानवीय गुण हैं. मानवीय गुणों का असर सदैव एक जैसा होता है, कभी बदलता नहीं. अनादि काल से मानवतावादियों द्वारा सत्य व सत की प्रक्रिया जारी है. यही सतनाम मिशन है. सामाजिक व आर्थिक गैर बराबरी मिटना जरूरी है.
इस दौरान विधायक जी ने आने वाले समय मे एक बड़े से आयोजन कर भव्य कार्यक्रम करने तथा ढीढी चौक को सौंदरीकरण करने का आश्वासन दिया है l



