दूसरे सावन सोमवार के दिन शिवालयों में दर्शन करेंगे राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास
हरियर एक्सप्रेस, जांजगीर-चांपा। सावन माह के दूसरे सोमवार पर 29 जुलाई को महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज जिले के शिवालयों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का दर्शन पूजन करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे वे श्री लक्ष्मणेश्वर महादेव खरौद, 10:30 बजे जोतगिर बाबा ग्राम तुस्मा, 11:15 बजे कीरीतेश्वर महादेव किरीत, दोपहर 12 बजे लिंगेश्वर महादेव नवागढ़, 1 बजे श्री कलेश्वरनाथ महादेव पीथमपुर, 2 बजे तुरी धाम, (जिला सक्ती) अपराह्न 3 बजे गौरी कन्या मंदिर जैजैपुर, 3:30 बजे शिव मंदिर ओड़ेकेरा, शाम 5 बजे सिद्धनाथ बाबा देवपुर (चोराहा देवरी) 5:45 बजे सिद्धनाथ बाबा, बरगड़ी (बम्हनीडीह) का दर्शन पूजन करेंगे। शाम 6 बजे उनका आगमन शिवरीनारायण मठ होगा।




