March 8, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

पं. प्रदीप मिश्रा की कथा से पहले 24 जुलाई को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, दया सिंह ने माताओं-बहनों से किया शामिल होने का आह्वान…

पं. प्रदीप मिश्रा की कथा से पहले 24 जुलाई को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, दया सिंह ने माताओं-बहनों से किया शामिल होने का आह्वान…

– सेक्टर-5 गणेश मंदिर से निकलेगी कलशयात्रा…

– सुबह-11 बजे से निकल जाएगी कलश यात्रा…
– पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा स्थल के लिए तैयारी शुरू,..
– पुलिस अधिकारियों ने कल किया था निरीक्षण…
– पार्किंग से लेकर सभी जरुरी चीजों पर चर्चा
– ASP सिटी भिलाई सुखनंदन राठौर समेत डीएसपी सतीश ठाकुर अन्य ने किया था निरीक्षण…
– बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह संग अधिकारियों ने एक-एक चीज का किया निरीक्षण…
– इस आयोजन में लाखों श्रद्धालु होंगे शामिल …
– 25 जुलाई से होगी पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण की कथा…
– जयंती स्टेडियम में अब पंडाल तैयार…
– दूर-दूर से आ गये श्रद्धालु…
– लाखों श्रद्धालु शामिल होंगे, इसलिए इस बार आयोजन की तैयारी दोगुनी…
– आयोजन की तैयारी के संबंध में दया ने सीएम को किया है ब्रीफ…
– भिलाई के जयंती स्टेडियम में जोरशोर से चल रही तैयारी…
– सीएम साय पहले भी हो चुके हैं भिलाई के कार्यक्रम में शामिल…
– सावन के पहले सोमवार को दया ने की थी सीएम से मुलाकात…
– दया सिंह ने कहा- आयोजन में सीएम समेत मंत्रीगण व अन्य गणमान्य नेता होंगे शामिल…

हरियर एक्सप्रेस, भिलाई। आपको बता दें कि 25 जुलाई से 31 जुलाई तक भिलाई के जयंती स्टेडियम मैदान में होने वाले देश के प्रसिद्ध पं. प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण कथा का आयोजन होने वाला है। इसके लिए पिछले दिनों इसकी नीव रखी जा चुकी थी। आयोजन के लिए जयंती स्टेडियम में अब विशाल पंडाल भी लग चुका है। जिसका पिछले दिनों ही ASP सिटी भिलाई सुखनंदन राठौर समेत डीएसपी सतीश ठाकुर व अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया था। समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भी मिल कर इस शिव महापुराण कथा में शामिल होने का आग्रह किया है। साथ ही लाखो श्रद्धालुओं के लिए बैठने से लेकर पार्किंग व्यवस्था से लेकर एक-एक चीज का निरीक्षण किया जा चुका है। दया सिंह ने बताया है कि इस आयोजन में सीएम समेत मंत्रीगण व अन्य गणमान्य नेता भी शामिल होंगे। उन्हों ने बताया कि कल 24 जुलाई को आयोजन के एक दिन पहले विशाल कलश यात्रा निकलेगी। कलश यात्रा में महिलाएं एक रंग की साड़ी और कलश लेकर आएंगी। यह विशाल कलश यात्रा भिलाई सेक्टर-5 गणेश मंदिर से सुबह 11 बजे से निकल जाएगी।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews