March 9, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

आवारा मवेशियों के खिलाफ अब धरपकड़ अभियान शुरू, कांजी हाउस व गौठान में रखने की व्यवस्था…

आवारा मवेशियों के खिलाफ अब धरपकड़ अभियान शुरू, कांजी हाउस व गौठान में रखने की व्यवस्था…

सड़कों को आवारा पशुओं से मुक्त कराने सुबह 6 बजे से कार्रवाई के निर्देश

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। बारिश का मौसम शुरू होते ही तमाम सड़कों पर आवारा मवेशियों की भरमार के कारण आये दिन दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। बाजार वाले क्षेत्रों के साथ साथ मेन रोड में इन मवेशियों के कारण यातायात व्यवस्था काफी प्रभावित होने लगी है। इसे देखते हुए नगर निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा ने नगर निगम सीमा क्षेत्र की सड़कों पर घूम रहे इन पशुओं की धरपकड़ के लिए प्रतिदिन सुबह 6 बजे से काउकेचर दस्ते को कार्रवाई का निर्देश दिया है। उन्हों ने कहा है कि उच्च न्यायालय का आदेश है कि सड़कों को मवेशियों से मुक्त रखा जाए। इस पर अब कड़ाई से पालन होगा। आयुक्त ने इस अभियान की मॉनिटरिंग के लिए अपरआयुक्त राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को नोडल अधिकारी और उपायुक्त हेमशंकर देशलहरा व स्वास्थ्य एवं सफाई अधिकारी तृप्ति पाणिग्रही को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया है।

कांजी हाऊस व गौठान में रखने की व्यवस्था

सड़कों से पकड़े गये आवारा मवेशियों को रखने के लिए कांजी हाउस और गौठान की व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश जारी हुआ है। यहां चारे और पानी की समुचित व्यवस्था के साथ अस्वस्थ मवेशियों के लिए पशुचिकित्सकों का भी इंतजाम जोन स्तर पर किया जाएगा। मवेशी मालिकों से लिया जाएगा सहमति पत्र- सड़कों पर मवेशी छोड़ने वाले पालकों से उन मवेशियों को पकड़ने के बाद निगम की ओर से सहमति पत्र लेने का भी आदेश आयुक्त ने दिया है। इसमें कांजी हाउस व गौठानों से गाय छोड़ने पर सहमति पत्र लिया जाएगा कि भविष्य में गाय को बांध कर रखेंगे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews