आरंग मॉब लिंचिंग के विरोध में मुस्लिम समाज के हजारों लोग उतरे रोड़ पर, जल्द नही हुई कार्यवाही तो करेंगे उग्र आंदोलन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। राजधानी रायपुर के औलिया चौक मोती बाग में मुस्लिम समाज के हजारों लोग एकत्र हुए और आक्रोश मार्च निकालकर सुभाष स्टेडियम में गिरफ्तारी दी। मंच से हुसैनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहिल रऊफी ने कहा कि एसआईटी आरंग कांड में केवल खाना पूर्ति कर रही है। आज पूरे 13 दिन हो गए है और आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है और ना ही हत्या की धारा लगाई गई है। यह घटना छत्तीसगढ़ की सबसे कलंकित घटना घटी है। आरंग थाना क्षेत्र में तीन लोगों की हत्या कर दी जाती है वो भी खुलेआम दिनदहाड़े रास्ता रोक कर तब आरंग पुलीस आरोपियों को गिरफ्तार करती है और राजनीतिक दबाव के चलते छोड़ देती है। मुस्लिम समाज द्वारा राज्यपाल एवं गृहमंत्री व अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जा चुका है बावजूद इसके कारवाही नही हुई। प्रशासन का उदासीन रवैया देखते हुवे आज मुस्लिम समाज बिफर गया और निष्पक्ष जांच और आरोपियों को हत्या के जुर्म में गिरफ्तार न करने की वजह से आक्रोश रैली निकाल कर दो हजार से अधिक लोगो ने सुभाष स्टेडियम पहुंच कर गिरफ्तारी दी। जिसमे शहर की सभी कमेटी तंजीमे और मुस्लिम समाज सिक्ख समाज, ईसाई समाज, सतनामी समाज के लोग शामिल हुए।

इस आक्रोश मार्च में हुसैनी सेना के संरक्षक नईम अशरफी रिजवी, नोमान अकरम, अलीम रजा, सैयद अशरफ, एजाज कुरैशी, फहीम शेख, सोहेल सेठी, हाजी अब्दुल कलाम रजा, रफीक गौठिया, कय्यूम अली, मुतवल्ली अब्दुल फहीम, अरशद खान, मोइन भाई, अल्तमश भाई, सोहेल रजा, हाजी राजा संजरी, मो यासीन, शेख अमीन, चांद अहमद, सूफी उवेश, साजिद कुरैशी, रिजवान अहमद, साजिद गुड्डा, नावेद अशरफ, जिशान एडवोकेट, जाफर अब्बास, जाफर इकबाल ने मांग की है कि 7 दिनों के अंदर कार्यवाही नही की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।




