October 24, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

महाअष्टमी व महानवमी पर रायपुर नगर निगम ने दीं शुभकामनाएं: महापौर मीनल चौबे ने शहर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने का दिया संदेश…

महाअष्टमी व महानवमी पर रायपुर नगर निगम ने दीं शुभकामनाएं: महापौर मीनल चौबे ने शहर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने का दिया संदेश…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर रायपुर नगर निगम परिवार की ओर से राजधानीवासियों को महाअष्टमी और महानवमी पर्व की पूर्व संध्या पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं। महापौर श्रीमती मीनल चौबे, निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़, संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी तथा निगम के सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षों, पार्षदों और एल्डरमैनों ने संयुक्त रूप से नगरवासियों के सुख, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और शांति की कामना आदिशक्ति मां जगदम्बा से की है।

सकारात्मक ऊर्जा और आस्था का पर्व…

निगम जनप्रतिनिधियों ने अपने संदेश में कहा कि आदिशक्ति मां दुर्गा की उपासना का यह पावन पर्व जन-जन के जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करता है। पौराणिक परंपराओं के अनुसार महाअष्टमी के दिन माता रानी के धामों व पूजा पंडालों में विशेष हवन-अनुष्ठान आयोजित होते हैं, वहीं महानवमी पर कन्या पूजन और बटुक भोजन के पश्चात प्रतिमाओं एवं जवारा विसर्जन के साथ यह अनुष्ठान संपन्न होता है। यह पर्व समाज में सुख-शांति और शक्ति संचय का पावन अवसर प्रदान करता है।

स्वच्छ व सुंदर रायपुर के लिए नागरिकों से अपील…

त्योहार की शुभकामनाओं के साथ ही नगर निगम की ओर से राजधानीवासियों से एक विशेष आग्रह भी किया गया है। महापौर एवं समस्त पार्षदों ने अपील की है कि रायपुर को एक स्वच्छ, सुंदर, हरित और सर्वसुविधायुक्त स्मार्ट सिटी बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाए और इस संकल्प में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!