खारून नदी में बढ़ा पानी: महादेवघाट विसर्जन कुंड में प्रतिमा विसर्जन पर फिलहाल रोक…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। खारून नदी के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए सुरक्षा कारणों से महादेवघाट स्थित विसर्जन कुंड में प्रतिमा विसर्जन का काम अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे सुरक्षा का ध्यान रखें और स्थिति सामान्य होने तक महादेवघाट विसर्जन कुंड की ओर न जाएं। नदी का पानी घटते ही और हालात सामान्य होते ही विसर्जन प्रक्रिया दोबारा चालू कर दी जाएगी।




