September 18, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

रायपुर की भाग-दौड़ का हुआ अंत: धरसींवा में खुला नया उप पंजीयक कार्यालय, विधायक अनुज शर्मा के प्रयासों से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी…

रायपुर की भाग-दौड़ का हुआ अंत: धरसींवा में खुला नया उप पंजीयक कार्यालय, विधायक अनुज शर्मा के प्रयासों से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी…

“यह सिर्फ सरकारी दफ्तर नहीं, धरसींवा के स्वाभिमान और सुशासन का नया सवेरा है” – उप पंजीयक कार्यालय के उद्घाटन पर बोले विधायक अनुज शर्मा।

हरियर एक्सप्रेस, धरसींवा। क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी और बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने आज धरसींवा में नवस्वीकृत उप पंजीयक कार्यालय का औपचारिक शुभारंभ किया। इस नए कार्यालय के प्रारंभ होने से क्षेत्र के लगभग 60 गांवों के ग्रामीणों, किसानों और जमीन खरीदार-बिक्रेताओं को सीधा लाभ मिलेगा।

अब तक धरसींवा क्षेत्र के निवासियों को भूमि रजिस्ट्री, नामांतरण और अन्य राजस्व व रजिस्ट्रेशन संबंधी कार्यों के लिए राजधानी रायपुर के चक्कर काटने पड़ते थे। इससे स्थानीय जनता के समय और धन दोनों का काफी अपव्यय होता था। धरसींवा में ही उप पंजीयक कार्यालय की शुरुआत होने से अब क्षेत्रवासियों को रायपुर की इस अनिवार्य दौड़ से पूरी तरह राहत मिल गई है।

“यह स्वाभिमान और सुशासन का नया सवेरा है” – अनुज शर्मा

इस ऐतिहासिक अवसर पर क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए विधायक अनुज शर्मा ने कहा, “आज का दिन हमारी धरसींवा विधानसभा के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होने जा रहा है। हमारे ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्याएं आज समाप्त हो रही हैं। यह सिर्फ एक सरकारी दफ्तर का उद्घाटन नहीं है, बल्कि हमारे लगभग 60 गांवों के हजारों परिवारों के सम्मान, सुविधा और सुशासन का नया सवेरा है।”

विधायक ने आगे कहा, “हमारे क्षेत्र के किसान भाइयों, बुजुर्गों और आम नागरिकों को अपनी ही ज़मीन-जायदाद के छोटे-छोटे पंजीयन कार्यों व दस्तावेजों की रजिस्ट्री के लिए बार-बार रायपुर जाना पड़ता था। भीषण गर्मी, बरसात और ठंड के मौसम में धक्के खाने की मजबूरी, समय की बर्बादी और पैसों का अनावश्यक खर्च अब हमेशा के लिए खत्म हो गया है। अब हमारे ग्रामीण भाइयों को किसी भी रजिस्ट्री या शासकीय प्रक्रिया के लिए रायपुर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। सारा काम अब आपके अपने धरसींवा में ही पारदर्शी, सुलभ और त्वरित तरीके से होगा।”

विकास और सुशासन ही हमारा संकल्प…

विधायक अनुज शर्मा ने कहा, “हमारा संकल्प केवल चुनाव जीतना नहीं था, बल्कि धरसींवा के हर गांव, हर गली और हर घर तक विकास और सुशासन की रोशनी पहुंचाना था। ‘सबका साथ, सबका विकास’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि हमारा कर्म-पथ है। आज जनता की आंखों में जो राहत और खुशी की झलक दिख रही है, वही मेरी सबसे बड़ी ऊर्जा और ताकत है। जनता के चेहरों पर झलकता यह संतोष ही हमारी सरकार के सुशासन का असली प्रमाण है।”

मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री का जताया हृदय से आभार…

इस ऐतिहासिक सौगात के लिए विधायक अनुज शर्मा ने पूरे धरसींवा क्षेत्र की सम्मानित जनता की ओर से यशस्वी मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने क्षेत्रवासियों की इस मूलभूत जरूरत को समझा और संवेदनशीलता दिखाते हुए इस मांग को प्राथमिकता के साथ पूरा किया। यह निर्णय यह सिद्ध करता है कि हमारी सरकार का ध्यान दूर-दराज़ के गांवों और समाज के अंतिम व्यक्ति की सुविधाओं पर केंद्रित है।

क्षेत्र में हर्ष की लहर, ग्रामीणों ने कहा– “विधायक जी ने पूरा किया वादा”

नवीन उप पंजीयन कार्यालय का शुभारंभ होने पर धरसींवा क्षेत्र के ग्रामीणों, किसानों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों में भारी उत्साह और प्रसन्नता है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस कार्यालय की मांग की जा रही थी। विधायक अनुज शर्मा ने इस जनहित के मुद्दे को पूरी संजीदगी और गंभीरता के साथ शासन के समक्ष मजबूती से रखा और इसे मंजूरी दिलाई। ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए कहा कि विधायक जी के नेतृत्व में धरसींवा विधानसभा में प्रशासनिक और जनसुविधाओं का लगातार अभूतपूर्व विस्तार हो रहा है।

समारोह में ये रहे उपस्थित:

इस गरिमामयी उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक अनुज शर्मा के साथ शकुंतला ढीलेंद्र सेन, दिनेश खूटे, पूजा अश्वनी वर्मा ,राकेश यादव ,किरण साहू ,गोविंद साहू ,सैयद राजा कवर अली,योगेश साहू, साहिल खान, राजेश वर्मा ,पप्पू ध्रुव ,विवेक शर्मा, स्थानीय तहसीलदार, जनपद सीईओ सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, किसान भाई और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!