September 13, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Education

13 सितंबर को रायपुर में आयोजित होगा ‘शिक्षक रत्न सम्मान समारोह 2026’, 76 उत्कृष्ट शिक्षक होंगे सम्मानित…

13 सितंबर को रायपुर में आयोजित होगा ‘शिक्षक रत्न सम्मान समारोह 2026’, 76 उत्कृष्ट शिक्षक होंगे सम्मानित…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। Bit Byte Info Tech, SS Creation एवं Azeem Education & Welfare Society (AEWS) के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 13 सितंबर 2026 (रविवार) को ‘शिक्षक रत्न सम्मान समारोह 2026’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह गरिमामय कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से रोटरी क्लब, राजेंद्र नगर, रायपुर में संपन्न होगा।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं समर्पित योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करना तथा “श्रेष्ठ शिक्षक, श्रेष्ठ समाज, श्रेष्ठ राष्ट्र” के संकल्प को और अधिक मजबूत बनाना है। आयोजन समिति ने जानकारी दी है कि इस वर्ष प्रदेश भर से चयनित 76 उत्कृष्ट शिक्षकों को उनकी अतुलनीय सेवाओं के लिए ‘शिक्षक रत्न’ की उपाधि से विभूषित किया जाएगा।

समारोह के मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि:

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती ममता साहू उपस्थित रहेंगी।

इसके साथ ही समारोह में डॉ. दीपक शर्मा (IGKV), श्री रघुनाथ भारद्वाज (वरिष्ठ शोधकर्ता), डॉ. विपुल चौधरी (वैज्ञानिक, NIT), डॉ. कविता कुम्भज (पारस ग्रुप), डॉ. प्रीति उपाध्याय (विशेष शिक्षिका), श्री मनोज वैष्णव (बीमा चिकित्सा पदाधिकारी) एवं डॉ. रितु श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और सम्मानित होने वाले शिक्षकों का उत्साहवर्धन करेंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति की सह-संयोजक प्रिया गुप्ता, पीयूष जैन एवं सह-संयोजक सुश्री शगुफ्ता अफरोज के मार्गदर्शन में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समिति ने सभी प्रबुद्ध जनों और शिक्षाविदों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

प्रसारण हेतु संपर्क/आयोजन समिति:

Bit Byte Info Tech, SS Creation एवं Azeem Education & Welfare Society (AEWS)

स्थान: रोटरी क्लब, राजेंद्र नगर, रायपुर (छ.ग.)

  समय: 13 सितंबर 2026, रविवार, प्रातः 11:00 बजे

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!