August 28, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

बिरगांव में जश्ने ईदमिलादुन्नबी पर गूंजा अमन, प्रेम और भाईचारे का संदेश – इकराम

बिरगांव में जश्ने ईदमिलादुन्नबी पर गूंजा अमन, प्रेम और भाईचारे का संदेश – इकराम

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। बिरगांव निगम एमआईसी सदस्य इकराम अहमद ने बताया की मुस्लिम समाज द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद ﷺ के 1501वें जश्ने ईदमिलादुन्नबी के अवसर पर प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान इत्तेहाद कमेटी की ओर से गली-मोहल्लों को आकर्षक ढंग से सजाने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कमेटी के सदस्यों की मौजूदगी में सदर आलमगीर जौहरी के हाथों सभी चयनित बच्चों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात जौहरे आजम चौक में झंडा फहराया गया, जहां बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

झंडा फहराने के बाद हजारों लोगों की मौजूदगी में जश्ने ईदमिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। जुलूस जौहरे आजम चौक से रवाना होकर व्यास तालाब चौक, बुधवारी, नगर निगम कार्यालय और बॉम्बे बेकरी होते हुए गौसुल आजम जामा मस्जिद पहुंचा। पूरे मार्ग में नात, नारों और दरूद-ओ-सलाम की सदाओं से माहौल गूंजता रहा।

जुलूस के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन से पूर्व देश में अमन-शांति, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ की गई।

जश्ने ईदमिलादुन्नबी का यह आयोजन बिरगांव में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता, सद्भाव और भाईचारे की मिसाल बनकर सामने आया।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!