August 27, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

पार्षद कार्यालय में गाली गलौच एवं तोड़फोड़ करने वाले आरोपी गीता बाई गिरफ्तार…

पार्षद कार्यालय में गाली गलौच एवं तोड़फोड़ करने वाले आरोपी गीता बाई गिरफ्तार…

आरोपि के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत की गई कार्यवाही। 

आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध 448/2026 धारा 296, 324(3) बी.एन.एस. के तहत की गई कार्यवाही। 

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि दिनांक 25.08.2026 को प्रार्थी मनीष बेहरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 25.08.2026 को शाम करीबन 04.00 बजे पार्षद कार्यालय झण्डा चौक पंडरी रायपुर के बाहर खड़ा था उसी समय गीता बाई नाम की महिला आई और इसके भाई कैलाश बेहरा को गंदी गंदी गाली देकर पत्थर से पार्षद कार्यालय में मारी जिससे कार्यालय के दरवाजा में लगा कांच टूट गया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 448/2026 धारा 296, 324(3) बी.एन.एस. दर्ज कर आरोपिया गीता बाई को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। आरोपिया के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर जेल दाखिल किया गया है l

आरोपी को कुछ दिन पूर्व थाना देवेन्द्र नगर में गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है l महिला के आदत में सुधार न होने के कारण आरोपी महिला के विरुद्ध श्रीमान डीसीपी मध्य कार्यपालिक मजिस्ट्रेट कमिश्नरेट रायपुर के समक्ष धारा 129 बीएमएसएस के तहत इस्तगासा पेश किया गया है l

गिरफ्तार आरोपी 

1. गीता बाई पति समारू साहू उम्र 52 साल पता बाबा किराना स्टोर्स के पीछे, राजातालाब, थाना सिविल लाईन रायपुर।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!