August 24, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

आदिल के निधन पर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने परिजनों को दी 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता…

आदिल के निधन पर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने परिजनों को दी 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता…

आदिल के असामयिक निधन पर संवेदना, मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुरन्दर मिश्रा ने परिजनों को दी आर्थिक सहायता।

आदिल के निधन से गमगीन हुआ मौदहापारा, दुःख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े हुए पुरन्दर मिश्रा।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। नवा रायपुर स्थित ब्लू वाटर में हुए दर्दनाक हादसे में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के मौदहापारा निवासी आदिल के असामयिक निधन की दुखद खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। युवा आदिल के आकस्मिक निधन से परिवार के साथ-साथ क्षेत्रवासियों में भी गहरा दुःख व्याप्त है।

दुःख की इस घड़ी में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा आज आदिल के निवास पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक श्री मिश्रा ने परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन और पीड़ादायक समय में वे और पूरा क्षेत्र उनके परिवार के साथ खड़ा है।

माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के निर्देश पर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा द्वारा आदिल के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। यह सहायता राशि परिवार को इस कठिन समय में कुछ राहत प्रदान करने के उद्देश्य से दी गई।

इस अवसर पर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि आदिल का असमय चले जाना अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक है। किसी परिवार के लिए अपने प्रियजन को अचानक खो देना अपूरणीय क्षति होती है। सरकार और जनप्रतिनिधि के रूप में दुःख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के संवेदनशील नेतृत्व में सरकार हर जरूरतमंद परिवार के साथ खड़ी है और विपरीत परिस्थितियों में हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

विधायक श्री मिश्रा ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में उन्हें किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने घटना को लेकर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों से भी अपील की कि जलाशयों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष सावधानी बरतें और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

अंत में विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने दिवंगत आदिल की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!